चार लाइन न्यूज़ स्पोर्ट्स डेस्क – इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार एक ही सीज़न से पहले दो दिग्गज फ्रेंचाइज़ियों Rajasthan Royals और Royal Challengers Bengaluru की मालिकाना हक में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इस बड़े फेरबदल ने न सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि स्पोर्ट्स बिज़नेस इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया है. राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति कल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने करीब 15,000 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर खरीद लिया. यह राशि आईपीएल फ्रेंचाइज़ी मूल्यांकन के नए मानक तय करती नजर आ रही है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे लीग में वैश्विक निवेशकों की बढ़ती रुचि का मजबूत संकेत मान रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अधिग्रहण एक मेगा-कार्पोरेट गठबंधन ने किया है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी और बोल्ट वेंचर्स ने लगभग 16,706 करोड़ रुपये में यह डील पूरी की. यह राशि अब तक की सबसे बड़ी आईपीएल टीम खरीद में से एक मानी जा रही है. स्पोर्ट्स विश्लेषकों का कहना है कि इन दोनों डील्स के बाद आईपीएल की कारोबारी संरचना में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम प्रबंधन, ब्रांडिंग, खिलाड़ियों पर निवेश और रणनीतिक फैसलों में नए मालिकों का प्रभाव साफ दिखाई देगा. फैंस भी उत्सुक हैं कि क्या इन बदलावों से टीमों के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा और क्या 2026 सीज़न में पूरी तरह नई सोच के साथ दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी. एक बात तय है आईपीएल में यह मालिकाना बदलाव आने वाले समय में लीग की दिशा और प्रतिस्पर्धा दोनों को नए आयाम देने वाला है.
