Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • नगर स्थापना दिवस समारोह, पत्रकार लक्ष्मण राघव सहित 20 विभूतियों का सम्मान !
  • Uncategorized

नगर स्थापना दिवस समारोह, पत्रकार लक्ष्मण राघव सहित 20 विभूतियों का सम्मान !

charlineraj_admin April 29, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-29 at 1.46.44 PM

बीकानेर नगर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह अक्षय द्वितीया मंगलवार को राव बीकाजी प्रतिमा स्थल जूनागढ़ पर संपन्न हुआ. राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ गिरिजा शंकर शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा राय सिंह ट्रस्ट के शाही बेंड की ध्वनि के साथ विधिवत कार्यक्रम के आगाज के बाद मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. संस्थान के महामंत्री विद्यासागर आचार्य ने बताया कि बीकानेर पश्चिम की विधायक जेठानंद व्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे. जबकि क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह, सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका व लोक गायक पद्मश्री अली गनी बंधु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में बीकानेर संभाग में खबरों की विश्वसनियता और सटीक विश्लेषण के लिए जाने जाने वाले दिग्गज पत्रकार एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव को पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावा शिक्षाविद डॉ. अनिला पुरोहित, बीएसएफ के सेवानिवृत महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, तबला वादक गुलाम हुसैन, संगीतज्ञ पंडित पुखराज शर्मा, उद्योगपति व समाज प्रेरक द्वारका प्रसाद पचीसिया, एथलीट देवेंद्र सिंह गहलोत, रंगकर्मी मंजू रांकावत, शोधकर्ता डॉ मुकेश हर्ष, शिक्षाविद व साहित्यकार जानकी नारायण श्रीमाली, रंगकर्मी विजय सिंह राठौड़, समाज सेवी पुरुषोत्तम दावड़ा, शिक्षाविद लाजपत राय मिढा, पर्यावरणविद् चरण दास सागर, विधिवेत्ता सुरेश कुमार भाटिया, साहित्यकार शशांक शेखर जोशी, ऋग्वैदीय राका वेद पाठशाला, संस्कृतिकर्मी राहुल शंकर थानवी को प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किए गए.

इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले छियालीस व्यक्तियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. सभी ने बीकानेर वासियों को बीकानेर नगर स्थापना की बधाई देते हुए उन संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समारोह में बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इनमें सादुल क्लब के अध्यक्ष गोविंद सिंह, डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, सीताराम कच्छावा, महेश उपाध्याय, डॉ अजय जोशी, सुनीलम पुरोहित, रामसहाय हर्ष, राजाराम स्वर्णकार, उदय व्यास, प्रेम नारायण व्यास, प्रदीप भटनागर, रमेश शर्मा, दयानंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे. बीकानेर अपनी स्थापना के 537 वर्ष पूर्ण करने के बाद 538 में वर्ष में प्रवेश कर रहा है. आखा बीज के अवसर पर राव बीकाजी संस्थान की ओर से प्रदर्शनी, त्रिभाषा काव्य संगम, संगोष्ठी, लोक गायन, विचार गोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जीतो की एनएलपी वर्कशॉप 4 मई को, जिला कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचन
Next: एक थाली में खीचड़ा जीमे जाट-राजपूत, परंपरा निभा भाईचारे का दिया संदेश !

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.