Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक, प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता रखें अधिकारी – जिला कलेक्टर
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक, प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता रखें अधिकारी – जिला कलेक्टर

charlineraj_admin July 31, 2024 1 minute read
Review meeting of contact portal in Bikaner

Review meeting of contact portal in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी. प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता बरतें, यदि समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी की सीधे तौर पर जवाबदेही तय की जाएगी. सम्पर्क पोर्टल की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बात कही. जिला कलेक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों में कोई भी प्रकरण निर्धारित अवधि से अधिक समय तक लंबित नहीं होना चाहिए, अधिकारी स्वयं आईडी लॉगिन करें, जवाब को पढ़कर ही अपलोड करवाया जाए.

जिला कलेक्टर ने कहा कि बार बार निर्देश देने के बावजूद समुचित प्रगति नहीं होने वाले विभागों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी. निगम, बिजली विभाग, स्थानीय निकाय, पीएचईडी में सर्वाधिक प्रकरण लंबित है. नम्रता वृष्णि ने कहा कि विभाग अध्यक्ष अपने स्तर पर सम्पर्क प्रकरणों का रिव्यू करें. अधीनस्थ अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रकरण एक्सकलेरेट हुआ है तो कार्यवाही प्रस्तावित करें. यदि प्रकरण स्वत एक्सकलेरेट हुआ पाया गया है सक्षम अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होगी. वाजिब कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण हो, इससे संतुष्ट प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकेगी.

उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल का उद्देश्य आमजन को राहत देना है. विभिन्न विभागों का रिजेक्शन प्रतिशत रिलीफ से अधिक होने पर भी जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई. जिला कलेक्टर ने कहा कि परिवादी की संतुष्टि का भी ध्यान रखें, बिना पढ़े किसी भी स्थिति में जवाब अपलोड नहीं किया जाए. जिला कलेक्टर ने कहा कि रेंडम तरीके से जांचें गए प्रकरणों में बहुत कम परिवादी संतुष्टि पाए गए. सभी उपखंड अधिकारी और तहसीलदार भी अपने आईडी प्रतिदिन देखें और त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की जाए.

जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. सीएमओ, राजभवन के प्रकरण के जवाब में जिला स्तरीय अधिकारी टिप्पणी के साथ जवाब भिजवाएं. मानसून के मद्देनजर पानी, बिजली विभाग, नगर निगम आदि अतिरिक्त सतर्कता रखें, नियंत्रण कक्ष चालू रहें. ‌बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनूं, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, उपखंड अधिकारी बीकानेर कविता गोदारा, सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल डी पंवार, कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला रसद अधिकारी भागुराम महला सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राजकीय डूंगर कॉलेज में विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर जल्द दुरुस्त करने की मांग
Next: बीकानेर : पुलिस की एरिया डोमिनेशन कार्यवाही, इनामी बदमाशों सहित 104 गिरफ्तार, 50 को किया पाबंद, जिले में 95 पुलिस टीम ने 399 जगह दी दबिश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.