
Sahastra Dhara Abhishek in Mahamdev Temple in Bikaner
चार लाइन न्यूज़ डेस्क – सावन माह के पवित्र माह में भोलेनाथ के भक्तों द्वारा लगातार अपने आराध्यदेव को मनाने का क्रम जारी है. बीकानेर के रामेश्वर नाथ रंगोलाई मह्मदेव मन्दिर में हर साल की तरह इस बार भी सभी भक्तों के द्वारा सहस्त्र धारा अभिषेक का आयोजन किया गया.
आज के सहस्त्र धारा अभिषेक में विद्वान पण्डितो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक कार्यक्रम का पूर्ण करवाया. पण्डित अशोक व्यास, विवेक बिस्सा, महेश श्रीमाली, गुरु जी श्याम पुरोहित, चन्द्र शेखर, विजय कुमार, कृष्णा किराड़ू, मुरली मनोहर जोशी, बृज मोहन श्रीमाली, दिनेश जोशी, चंपा लाल भूतड़ा, सत्य नारायण प्रजापत, उपेन्द्र श्रीमाली, कमल पारीक, बंटू बन्ना, भारत रत्न व्यास श्रवण पारीक, अश्वनी पारीक, भीमा, ओम प्रकाश सुथार, अशोक सुथार, शिव प्रजापत, राजा पारीक, महेश पारीक, नुकल पारीक, असलेश पारीक, मनोज पारीक, संजय आदि भक्तों ने भूमिका निभाई. आज के आयोजन में अनेक भक्त एवँ महिलाएँ भी उपस्थित रही. मुख्य पुजारी बलदेव दास रंगा ने बताया की हर साल की तरह इस बार भी भक्तों के द्वारा आयोजन धूम धाम से मनाया गया.