Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : बज्जू में स्कूली बच्चों को करवाया थाना परिसर का भ्रमण, विद्यार्थियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : बज्जू में स्कूली बच्चों को करवाया थाना परिसर का भ्रमण, विद्यार्थियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

charlineraj_admin September 28, 2024 1 minute read
School children were given a tour of the police station in Bajju

School children were given a tour of the police station in Bajju

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिले की बज्जू थाना पुलिस की ओर से स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली समझाने के लिए अनूठी पहल की गई है. इसके तहत शनिवार को बांगड़सर के आरडी 860 स्थित ज्ञान भारती शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण करवाया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने थाना परिसर और भवन का विजिट कर स्वागत कक्ष, ड्यूटी ऑफिसर रूम, थानाधिकारी रूम, सेकेंड ऑफिसर रूम, हवालात, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर रूम, मैस, ग्राउंड और परिसर का भ्रमण किया और पुलिस अधिकारियों की ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई.
बज्जू थानाधिकारी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि बांगड़सर गांव के आरडी 860 स्थित ज्ञान भारती शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के प्रधानाध्यापक व विद्यालय के अन्य शिक्षकगणों द्वारा पुलिस थाना भवन व परिसर का भ्रमण करवाया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ रहे अपराध और अपराधियो के बारे में, बच्चो और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो, साईबर ठगी से बचने के उपाय, अच्छा आचरण कर माता पिता गुरूजन और वृद्ध लोगों के सम्मान, चोरी, झूठ का आचरण नहीं करने, अपराधियों के अधिकार, यातायात नियमों का पालन व नशे की आदत से दूरी बनाए रखे, मोबाइल फोन का अधिक उपयोग नहीं करके पढ़ाई पर ध्यान देने बाबत, पुलिस और जनता का आपसी सहयोग की भावना और समाज में व्याप्त कुरीतियों व सही का साथ देने की प्रेरणा दी गई.
ज्ञान भारती शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापक पप्पूराम बारूपाल ने बताया कि पुलिस थाने के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की जनता के प्रति जवाब देही, पुलिस के सामने चुनौतियों मे जनता किस प्रकार मदद कर सकती है और पुलिस थाने पर संपादित की जाने वाली दिन प्रति दिन की जाने वाली कार्यवाही व हथियारो के रख रखाव एवं उपयोगिता के बारे मे अवगत करवाया गया.
साथ ही थाना परिसर और भवन का विजिट कर स्वागत कक्ष, ड्यूटी ऑफिसर रूम, थानाधिकारी रूम, सेकेंड ऑफिसर रूम, हवालात, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर रूम, मैस, ग्राउंड और परिसर का विजिट करवाकर पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यवाही की भी जानकारी दी गई. इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए जाकर उनकी जिज्ञासा पुर्ण की गई एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं, रेस्क्यू टीम के कार्यों से अवगत कराते हुए, गुड और बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए नेक रास्ते पर चलकर देश का नाम रोशन करने की सलाह दी गई.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण प्रश्न मंच का आयोजन, भारत विकास परिषद की बीकाणा इकाई के तत्वावधान में हुआ आयोजित
Next: बीकानेर : पति पर पत्नि को योजनाबद्ध हत्या करने के लिए कार सहित इंदिरा गांधी नहर में गिराने का आरोप, छत्तरगढ़ में मामला दर्ज

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.