Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन, समाजसेवी मोहन सुराणा ने शिविर को बताया ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन, समाजसेवी मोहन सुराणा ने शिविर को बताया ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग

charlineraj_admin June 24, 2024 1 minute read
Skill Development Training Camp

Skill Development Training Camp

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय द्वारा राजकीय बांठिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में आयोजित हो रहे कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप समाजसेवी मोहन सुराणा उपस्थित रहे. अध्यक्षता सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट रामजस लिखाला ने की. विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर जोशी, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गंगाशहर सूरज रतन सोनी, लीडर ट्रेनर देवानंद पुरोहित, वरिष्ठ स्काउट मास्टर गौरीशंकर गहलोत और गिरिराज खैरीवाल आदि उपस्थित रहे.

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बोड़ा ने कहा कि शिक्षा विभाग के कौशल विकास शिविर का उद्देश्य बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश का सद्पयोग करना है. मोहन सुराणा ने कहा कि भारत सरकार भी कौशल विकास के अनेक कार्यकम कर रही है. स्काउट गाइड द्वारा आयोजित इस शिविर से बालक बालिकाओं में आत्मनिर्भर होने का हुनर विकसित होगा. बीकानेर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट रामजस लिखाला ने कहा कि कौशल विकसित होने से व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है और उन्हें स्वावलंबी बनाता है. इस प्रकार के शिविरों में सहभागिता करने से बालक बलिकाओं का जीवन अनुशासित बनता है.

गंगाशहर प्रधान भवानी शंकर जोशी ने कहा कि कौशल युवाओं के लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग प्रदान करता है, साथ ही उनको रोजगारोन्मुखी भी बनाता है. समापन समारोह में बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए. अतिथियों द्वारा ट्रेड अनुसार श्रेष्ठ कार्य करने वाले बालक बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया.

सीओ स्काउट एवं शिविर संचालक जसवंत राजपुरोहित ने बताया कि 17 मई से 24 जून तक आयोज्य इस शिविर में ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, सिलाई, कंप्यूटर, नृत्य, स्केटिंग, इंग्लिश स्पोकन, चित्रकला आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक प्रभुदयाल गहलोत, भवानीशंकर राजपुरोहित, बी डी हर्ष, महेश किराडू, ज्योति प्रजापत, रविप्रकाश चाहर, महेंद्र पंवार, भंवरसिंह , प्रमिला व्यास, कुसुम गहलोत, मीनाक्षी उपाध्याय आदि ने प्रशिक्षण दिया. प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सूरज रतन सोनी ने आभार व्यक्त जताया. समापन समारोह का संचालन बुलाकी दास हर्ष ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीडूंगरगढ़ : विधायक ताराचंद सारस्वत की जनसुनवाई, आमजन की समस्याएं सुनकर जिम्मेदार अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश
Next: जयपुर : राज्यपाल की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक, स्टेट वाइस चेयरमेन विजय खत्री भी हुए शामिल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.