Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • लूणकरणसर क्षेत्र में रहे कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
  • आयोजन
  • सियासत

लूणकरणसर क्षेत्र में रहे कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

charlineraj_admin June 7, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-07 at 6.57.51 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र अब लगातार आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में यहां विकास के ऐसे आयाम स्थापित होंगे, जो ‘शिक्षित लूणकरणसर, विकसित लूणकरणसर’ की संकल्पना को साकार करेंगे. खाद्य मंत्री गोदारा ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क सुदृढ़ीकरण और शैक्षणिक विकास के मद्देनजर कई कार्य हुए हैं. अनेक कार्य प्रगति पर हैं. डबल इंजन की सरकार ने पिछले दो बजट में भी क्षेत्र को अनेक सौगातें दी हैं, जो कि लूणकरणसर के लिए ऐतिहासिक साबित हुई हैं. उन्होंने कहा कि विकास का यह क्रम अब लगातार चलेगा और क्षेत्र को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी.

जैतपुर में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा नोहड़ा चक में 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास के दौरान कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. खेती करने वाले किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो, इसके मद्देनजर क्षेत्र में नए जीएसएस स्थापित करने के साथ पूर्व में स्थापित जीएसएस की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अब विद्युत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित हो रहे हैं.

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ को जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐतिहासिक जलस्त्रोतों के पुनरुत्थान और इन्हें उपयोगी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. यह क्षेत्र को जल आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा. उन्होंने ग्रामीणों से बूंद-बूंद पानी के सदुपयोग का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समन्वित प्रयासों का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 20 जून तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करे, जिससे जल संरक्षण की दिशा में मिसाल स्थापित हो.

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोदारा ने ढाणी खोडा में 25.72 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान होगा. उन्होंने महाजन में सहायक अभियंता (विद्युत) कार्यालय भवन का शिलान्यास किया. इस कार्य को समयबद्ध करने के निर्देश दिए. कहा कि महाजन जैसे दूरस्थ क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत से जुड़े छोटे छोटे कार्यों के लिए लूणकरणसर अथवा बीकानेर नहीं आना पड़े, इसके मद्देनजर यह कार्यालय उपयोगी साबित होगा. इससे कार्यों की गति बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस पर 55 लाख रुपए व्यय होंगे.

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने लालेरा में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास भी किया. इस पर भी 55 लाख रुपए व्यय होंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प ढाणी-ढाणी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. जिससे आमजन को तत्काल राहत मिले. उन्होंने कहा कि यह सरकार अंत्योदय की भावना से काम करने वाली सरकार है. अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में किसी प्रकार की कसर नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई है. सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी.

इस दौरान प्रधान कानाराम गोदारा, विद्युत निगम के जोनल चीफ अभियंता केके कसवां, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, जिला परिषद सदस्य राजू दास स्वामी, धर्मपाल ज्याणी, सावन पुरोहित, अधिशाषी अभियंता गिरधारी सियाग, सहायक अभियंता राजेन्द्र लेघा, राजेश रोशन, भरत तंवर, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र गोदारा, राहुल पारीक, सरपंच राधेश्याम भादू, बिसनाथ सिद्ध, नेतराम गोदारा, अमराराम सियाग, प्रमोद सिंह, छगनलाल सियाग, मीरा देवी, अजमल हुसैन, श्री कृष्ण सारस्वत, भानी सिंह भाटी, सुंदरगर गोस्वामी, रामचंद्र पुरोहित, श्याम स्वामी, हरी सारस्वत, मनीराम दास स्वामी, अर्जुनगर स्वामी सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर में महंत श्री प्रकाशदास जी महाराज के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित
Next: बीकानेर में भी नकली खाद-बीज पर कार्रवाई, 70 क्विंटल बीज जब्त, मचा हड़कंप !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
00000000
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात

charlineraj_admin January 22, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.