Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सुमित गोदारा ने नापासर में की जनसुनवाई, सुनी आमजन की समस्याएं, कहा – डबल इंजन की सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए संकल्पबद्ध
  • Uncategorized

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सुमित गोदारा ने नापासर में की जनसुनवाई, सुनी आमजन की समस्याएं, कहा – डबल इंजन की सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए संकल्पबद्ध

charlineraj_admin April 24, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-24 at 7.34.29 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को नापासर नगर पालिका परिसर में दस घंटे से अधिक समय तक मैराथन जनसुनवाई की. इस दौरान उन्होंने नापासर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों प्रकरण सुने और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए. इस दौरान मंत्री कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या के समयबद्ध समाधान के लिए संकल्पबद्ध है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक समय बिता रहा है, जिससे वह आमजन के दुःख और तकलीफ को समझ सके तथा इसे दूर कर सके.

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए जिला अथवा उपखण्ड मुख्यालय नहीं जाना पड़े, इसके मद्देनजर निचले स्तर पर जनसुनवाई की यह व्यवस्था की गई है. इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और प्रत्येक समस्या का नियमसम्मत समाधान करेंगे. खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन जनसुनवाइयों में प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रकरण को पूर्ण गंभीरता से लिया जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि इनका समयबद्ध निस्तारण हो. इन प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाएगी.

वर्तमान सरकार ने नापासर को दी अनेक सौगातें
इस दौरान खाद्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में नापासर के लोगों को अनेक सौगातें मिली हैं. नापासर कस्बे का नगर पालिका बनाना, नगर पालिका में पेयजल के लिए 27 करोड़ रुपए और तीन नए ट्यूबवेल स्वीकृत करवाना, नापासर से रामसर तक 6 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से दस किलोमीटर सड़क बनाना, नापासर साुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला अस्पताल बनाने जैसे कार्य उनके प्रयासों से वर्तमान राज्य सरकार ने ही किए हैं. उन्होंने बताया कि नापासर एक और दो में 5 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. वहीं कस्वे के मोहल्लों में वॉल्टेज समस्या सुधार के लिए 8 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. नगर पालिका द्वारा श्रीरामजी के कुएं से नापासर रोड देशनोक बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर नई सड़कें बनाई गई हैं.

विधायक निधि से अब तक 71 लाख रुपए के कार्य प्रगतिरत
कैबिनेट मंत्री गोदारा ने बताया कि नापासर क्षेत्र के लिए वर्तमान कार्यकाल में अब तक 71 लाख रुपए से अधिक राशि के विधायक निधि के स्वीकृत कार्य प्रगतिरत हैं. इनमें वार्ड 21 में कुम्हार समाज का समुदायिक भवन, बिश्नोई समाज की श्मशान भूमि की चारदीवारी निर्माण कार्य, नापासर चूंगी चौकी के पास बस स्टेंड निर्माण, मुख्य बाजार में शौचालय निर्माण, आदर्श विद्या मंदिर में कम्प्यूटर लेब और स्मार्ट बोर्ड कार्य, राजीव गांधी स्टेडियम में पार्क व झूले, पैवेलियन की मरम्मत व रंग-रोगन कार्य, इंडोर स्टेडिय में दो बैडमिंटन सिंथेटिक कार्ट लगाने सहित वार्ड 32 में विद्युतीकरण कार्य प्रगति पर है.

मौके पर मंगवाई जेट मशीन
जनसुनवाई के दौरान प्रातः 10 बजे से अधिक ग्रामीणों का आना शुरू हो गया. इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, अस्पतालों और स्कूलों में व्यवस्थाओं की वृद्धि सहित अतिक्रमण हटाने जैसे परिवाद रखे. सीवरेज व्यवस्था से जुड़े एक प्रकरण में मंत्री कैबिनेट मंत्री गोदारा ने नगर निगम से आवश्यक जेट मशीन मंगवाकर मौके पर ही काम चालू करवाया. उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक यह मशीन नापासर क्षेत्र में काम करेगी.

एमएलए लेड से 46 लाख के नए कार्यों की अभिशंसा
ग्रामीणों द्वारा स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नगर पालिका के प्रतिनिधियों को मौके पर भेजा और तत्काल समस्या का समाधान करवाया. इस दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने विधायक निधि से कार्य स्वीकृत करवाने की मांग रखी. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने जनसुनवाई के दौरान मौके पर ही 46 लाख रुपए के नए कार्यों की अभिशंषा की.

इस दौरान बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राज कुमार कस्वां, लूणकरणसर प्रधान श्री कानाराम गोदारा, राम निवास खींचड़, दीनदयाल भाटी, जसवंत दैया, मंजू देवी सुथार, गोपी किसन सोनी, राजाराम अेाझा, चम्पालाल पारीक, रामचंद्र गोयल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

पानी की टंकी का किया शिलान्यास
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को ही नापासर के भार्गव मोहल्ले में 94.11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. आज गांव-गांव में पानी, बिजली और सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्य हो रहे हैं. इससे आमजन को सहूलियत हुई है. उन्होंने कहा कि टंकी का निर्माण निर्धारित समय और नॉर्म्स के अनुसार करना सुनिश्चित करें. अधिकारी समय-समय पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखे. उन्होंने कहा कि टंकी बनने से अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पर्याप्त पानी मिल जाएगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता व पदाधिकारी है देशनोक हादसा पीड़ित, फिर न्याय क्यों नहीं – गहलोत !
Next: पहलगाम आतंकी हमला मामले में केन्द्र सरकार और कड़े फैसले ले – भजनलाल शर्मा !

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.