Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • डॉ. अंबेडकर की फोटो पर गोबर पोतने की नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की कड़ी निंदा, कहा – यह दलितों की अस्मिता और संविधान पर गहरा आघात
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

डॉ. अंबेडकर की फोटो पर गोबर पोतने की नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की कड़ी निंदा, कहा – यह दलितों की अस्मिता और संविधान पर गहरा आघात

charlineraj_admin April 13, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-13 at 2.30.38 PM

बीकानेर जिले के नूरसर क्षेत्र के गैरसर गांव में चौराहे पर लगे भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के फोटो पर गोबर पोतने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस कुकृत्य की कड़ी निंदा की है. जूली ने अपने X हैंडल पर उक्त कुकृत्य की फोटो शेयर कर लिखा कि, यह अपमान है, यह अत्याचार है, यह असहनीय है। यह सिर्फ़ कालिख नहीं, दलितों की अस्मिता और संविधान पर गहरा आघात है.

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, वंचितों और शोषितों की उम्मीद और आवाज़ हैं. उनकी प्रतिमा पर हमला एक मूर्ति पर नहीं, बल्कि उस संविधान पर है जिसने हमें समानता, समता और न्याय का अधिकार दिया. नेता प्रतिपक्ष जूली ने भजनलाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के शासन में लगातार महापुरुषों का अपमान हो रहा है और यह चिंताजनक ही नहीं बल्कि असहनीय है. इस प्रकार की घटनाएं न केवल समाज को विभाजित करने का प्रयास हैं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक नींव पर भी हमला हैं. घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और आमजन में आक्रोश है. मैं सरकार से मांग करता हूँ कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

यह अपमान है, यह अत्याचार है, यह असहनीय है।
यह सिर्फ़ कालिख नहीं, दलितों की अस्मिता और संविधान पर गहरा आघात है।

नूरसर (बीकानेर) में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले उनकी प्रतिमा पर कालिख पोते जाने की घटना अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है। मैं… pic.twitter.com/3WkKWOMQzg

— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) April 13, 2025

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पंच मंदिर में अभिषेक, विशला माता मंदिर में पूजा व प्रसाद आज, संक्रांति महोत्सव 14 को
Next: यह उस संविधान पर हमला है जिसने हमें समानता, समता और न्याय का अधिकार दिया – गोविन्दराम मेघवाल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.