राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दिल्ली प्रवास पर, केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से निवास पर की शिष्टाचार भेंट, इस दौरान देवनानी ने केन्द्रीय मंत्री मेघवाल को “संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष: नवाचारों के 2 वर्ष”, “राजस्थान विधानसभा की दैनंदिनी” और खुद द्वारा लिखित “सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि” पुस्तक भी भेंट की, मुलाकात के दौरान प्रदेश के समसामयिक सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर हुआ विस्तृत संवाद, साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं सुशासन के विविध पहलुओं पर भी हुई सार्थक चर्चा, इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल एवं सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल भी रहे साथ.
