बीकानेर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता दीपक पारीक को विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षण मंडल में संरक्षक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति पर शहर सहित संगठन और सामाजिक क्षेत्रों में खुशी की लहर है. दीपक पारीक वर्तमान में शहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे विप्र फाउंडेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा चुके हैं. संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
विप्र फाउंडेशन के विभिन्न बड़े कार्यक्रमों के सफल आयोजन में दीपक पारीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों पर भी सक्रिय योगदान दिया है. सामाजिक और जन सरोकार से जुड़े कार्यों में भी दीपक पारीक हमेशा अग्रणी रहे हैं. उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
