Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, सीईओ ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, सीईओ ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

charlineraj_admin September 9, 2024 1 minute read
Weekly review meeting organized in Bikaner

Weekly review meeting organized in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन सहित संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जाना. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा, संयुक्त संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) सुशील शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

उन्होंने खरीफ 2024-25 के तहत बुवाई, उर्वरक लक्ष्य, उपलब्धता और वितरण की स्थिति, विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा डिग्गी निर्माण और तारबंदी के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कृषि विपणन विभाग, मंडी श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार करे. मंडी क्षेत्रों में इससे जुड़े पोस्टर, बैनर लगवाएं तथा आगामी बैठक में मंडीवार हमाल और पल्लेदारों की सूचना उपलब्ध करवाएं. उन्होंने किसान कलेवा योजना के तहत स्वीकृत और संचालित कैंटीन की जानकारी ली, इनके माध्यम से लाभान्वित किसानों की जानकारी आगामी बैठक में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए.

उन्होंने आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सुविधाओं के बारे में जाना. प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य की तुलना में काम स्वीकृतियां जारी करने को गंभीरता से लिया और इनमें गति लाने के निर्देश दिए. जिला परिषद के सीईओ ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उड़ान योजना के तहत वितरित सेनेट्री नैपकिन पैड की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए. कालीबाई भील स्कूटी योजना में स्वीकृति के बावजूद स्कूटी प्राप्त करने से वंचित रही छात्राओं को शीघ्र इनका लाभ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि वंचित रहने की छात्रावार सूचना कारण सहित उपलब्ध करवाई जाए. आरएसएलडीसी द्वारा संचालित समस्त कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी आगामी बैठक में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारी के बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया. इस संबंध में उच्च स्तर पर अवगत करवाने के निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : विधायक व्यास ने किया मॉडल बाल पुस्तकालय का शुभारंभ, कहा – पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र
Next: बीकानेर : शारुख हत्याकांड मामले जांच अधिाकारी बदलने की मांग, परिजनों ने प्रदर्शन कर कलेक्टर-एसपी को दिया ज्ञापन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.