Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : महिला समाधान समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने कन्या वाटिका के रूप में पार्क विकसित करने के दिए निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : महिला समाधान समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने कन्या वाटिका के रूप में पार्क विकसित करने के दिए निर्देश

charlineraj_admin August 2, 2024 1 minute read
Women Solution Committee meeting in Bikaner

Women Solution Committee meeting in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में गंगाथिएटर के पास के पार्क को कन्या वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा. इसमें बालिकाओं के नाम से पौधारोपण किया जाएगा. साथ ही बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश देने वाली पेंटिंग्स और भित्ति चित्र बनाए जाएंगे. जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को महिला समाधान समिति की बैठक में यह निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने और बेटी बचाने का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से यह पहल की जाएगी.

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक को कन्या वाटिका विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. जिला कलक्टर ने कहा कि बेटी के जन्म एवं जन्मदिन सहित अन्य महत्वपूर्ण दिनों में यहां पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे. यहां ओपन स्टेज बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से आमजन में बेटी जन्म के प्रति जागरुकता आएगी.

Women Solution Committee meeting in Bikaner

जिला कलक्टर ने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अन्य सभी विभागों से समन्वय रखते हुए जिला टास्क फोर्स को एक्टिव रखा जाए. स्कूलों से ड्राॅप आउट बालिकाओं की सूची महिला अधिकारिता के साथ साझा करने के निर्देश दिए, जिससे इन्हें पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि बेटियों को आवश्यकता के अनुसार ओपन स्कूलों के माध्यम से आवेदन करवाए जाएं.

जिला कलक्टर ने कहा कि स्कूलों में बालिकाओं के लिए गुड टच-बैड टच और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से कार्यशालाएं आयोजित की जाएं. सोनोग्राफी केन्द्रों पर भ्रूण की लिंग जांच नहीं हो, इसके लिए औचक कार्यवाहियां की जाएं. उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित की जाएं और संदिग्ध कार्यवाहियों की सूचना प्रशासन को दी जाए.

महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक डाॅ. अनुराधा सक्सेना ने सखी वन स्टॉप सेंटर प्रबंधन, बालिकाओं के शिक्षा सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा एवं सलाहकार केंद्रों के कार्यों, कानून संबंधित सहायता, परामर्श सुविधाओं की जानकारी दी. बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवक, पीबीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी, महिला अधिकारिता केे सतीश परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण का पहला चरण संपन्न, दूसरा चरण शनिवार से चार चरणों में 800 शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Next: बीकानेर : राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, 23 अगस्त तक ऑनलाइन व ऑफलाइन लिए जाएंगे आवेदन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.