Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : आगामी रबी सीजन के मद्देनजर खाद उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था के संबंध में कार्यशाला आयोजित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : आगामी रबी सीजन के मद्देनजर खाद उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था के संबंध में कार्यशाला आयोजित

charlineraj_admin September 9, 2024 1 minute read
Workshop regarding adequate arrangement of manure and fertilizers

Workshop regarding adequate arrangement of manure and fertilizers

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार आगामी रबी सीजन में खाद उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को कृषि भवन के आत्मा सभागार में संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में होलसेल आपूर्तिकर्ता, विक्रेता व निर्माता कंपनियों के पदाधिकारी मौजूद रहे.
संयुक्त निदेशक (कृषि) चौधरी ने बताया कि जिले में यूरिया, डीएपी, एसएसपी की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई मात्रा अनुसार फसलवार अनुशंसित उर्वरक मात्रा का ही प्रयोग करें. किसान एनपीके, एसएसपी, टीएसपी इत्यादि उर्वरक का प्रयोग भी फसलवार अनुशंसा अनुसार करें. इसके अतिरिक्त खड़ी फसलों में डीएपी का उपयोग किसान ना करें. संयुक्त निदेशक (कृषि) ने कहा कि आपूर्तिकर्ता व डीलर उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद की टेगिंग ना करें. टेगिंग पाये जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी.

उन्होंने बताया कि एसएसपी एक फाॅस्फोरस युक्त उर्वरक है, जिसमें 16 प्रतिशत फाॅस्फोरस एवं 11 प्रतिशत सल्फर की मात्रा पाई जाती है. इसमें उपलब्ध सल्फर तिलहन एवं दलहन फसलों के लिए अन्य उर्वरकों की अपेक्षा अधिक लाभदायक है. एसएसपी उर्वरक डीएपी की अपेक्षा सस्ता है एवं बाजार में आसानी से उपलब्ध है.

कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि प्रथम विकल्प का लागत मूल्य 2 हजार 950 रुपए है तथा द्वितीय विकल्प का लागत मूल्य 1 हजार 617 रुपए है. उन्होंने कृषकों को सलाह दी कि द्वितीय विकल्प के अनुसार डीएपी के स्थान पर एसएसपी एवं यूरिया का प्रयोग करें. सहायक निदेशक कृषि भैराराम गोदारा ने बताया कि विभाग के समस्त कृषि निरीक्षक क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण की कार्यवाही कर रहे है. किसी भी प्रकार की खाद उर्वरक की काला बाजारी होने पर विभाग द्वारा कारवाई की जाएगी.

कृषि अधिकारी ओमप्रकाश तर्ड ने वर्तमान खाद उर्वरकों की लक्ष्य, आपूर्ति, आंवटन व रबी सीजन के मध्यनजर आगामी माह की समयबद्ध आपूर्ति प्लान पर विस्तार से चर्चा की. रबी 2024 की खाद व उर्वरक मांग व आपूर्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कार्यशाला में इफको से विजय सिंह लाम्बा, कृभको संदीप बेनीवाल, एनएफएल लखबीर, चम्बल से हुक्माराम व जिला बीकानेर के होलसेल आपूर्तिकर्ता इन्द्र तिवाड़ी, किशन कुकणा, हरि नारायण अग्रवाल, मगनलाल शर्मा, निर्मल राखेचा, शेषकरण इत्यादि विक्रेता उपस्थित रहें. कार्यशाला का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : किसानों के लिए डिग्गी व जल हौज निर्माण में अनुदान बढ़ाने व योजना में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री से की थी बात – कैबिनेट मंत्री गोदारा
Next: बीकानेर : भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम, नरेश खत्री ने कहा – होना है भवसागर से पार, तो जरूरी है गुरु का आशीर्वाद

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.