Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • बीकानेर : गाड़ियों की निकाली हवा, इन्द्रा कॉलोनी बनी छावनी
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : गाड़ियों की निकाली हवा, इन्द्रा कॉलोनी बनी छावनी

charlineraj_admin July 29, 2024 1 minute read
Overnight protest against BKESL in Bikaner

Overnight protest against BKESL in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी BKESL की कार्यशैली को लेकर विधायक जेठानंद व्यास के बाद अब भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने भी सवाल खड़े किये हैं. रविवार रात शहर की इन्द्रा कॉलोनी में एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद शिकायत की सुनवाई नहीं होने को लेकर पूरी रात हंगामा होता रहा. रात भर BKESL इन्द्रा कॉलोनी में बिजली सप्लाई दुरुस्त नहीं कर सकी. सोमवार सुबह 4 बजे के करीब आश्वासन के बाद भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया की अगुवाई में स्थानीय लोगों द्वारा दिया जा रहा धरना समाप्त करने के साथ ही हंगामा बंद हुआ.

दरअसल, रविवार रात करीब 9 बजे इन्द्रा कॉलोनी में एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया. विद्युत सप्लाई करने वाली BKESL कंपनी को शिकायत की गई तो कई देर कोई जवाब नहीं मिला. भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने जब स्थानीय प्रबंधक जयंत चौधरी को भी फोन किया तो उनसे भी संपर्क नहीं हो सका. मेड़तिया ने फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया. कई देर इंतजार के बाद भी BKESL कंपनी का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा. इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया.

जैसे-जैसे समय गुजरता गया लोगों में आक्रोश और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती गई. गर्मी और उमस से परेशान हर गली से लोग निकलकर एक जगह जमा होने शुरू हो गए. करीब 2 घंटे बाद जब BKESL कंपनी की सप्लाई दुरुस्त करने वाली टीम पहुंची तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. कंपनी के कर्मचारियों ने सप्लाई दुरुस्त करनी शुरू की तो हाथोहाथ फिर बिगड़ गई. जिससे लोग और आक्रोशित हो गए. लोगों ने BKESL के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी जिससे माहौल गर्म हो गया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने विद्युत सप्लाई दुरूस्त करने आए BKESL कर्मचारियों की गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी.

मामले को तूल पकड़ता देख BKESL कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. जिस पर थानाधिकारियों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा. मौके की स्थिति को भांपते हुए और पुलिस जाब्ता मंगवाया गया. इसके बाद कई थानों की पुलिस और आरएसी की टुकड़ियां मौके पर पहुंची और पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दिल हो गया. अचानक इतनी पुलिस की तैनाती देखकर स्थानीय लोग और भड़क गए. इसके बाद भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया की अगुवाई में BKESL के ख़िलाफ़ रातभर धरना देकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की. सोमवार अल सुबह करीब 4 बजे आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया.

बता दें कि बीकानेर में बिजली व्यवस्था इन दिनों चरमराई हुई है, शहर में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी BKESL की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. BKESL की कार्यप्रणाली पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी विधानसभा में सवाल खड़े कर चुके हैं. व्यास ने विधानसभा में सरकार से BKESL को कड़ी चेतावनी देने की बात कही थी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : अंगदान एवं प्रत्यारोपण जागरुकता संवाद और सम्मान समारोह, अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए चलाएं अभियान, सेवाओं का हो विस्तार – राज्यपाल मिश्र
Next: उदयपुर : PHED के अधिशासी अभियंता एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 40 हजार रु. की रिश्वत लेते एसीबी ने धरा, फर्म को टेंडर की एवज में मांगी थी घूस

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.