Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • उदयपुर : PHED के अधिशासी अभियंता एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 40 हजार रु. की रिश्वत लेते एसीबी ने धरा, फर्म को टेंडर की एवज में मांगी थी घूस
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

उदयपुर : PHED के अधिशासी अभियंता एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 40 हजार रु. की रिश्वत लेते एसीबी ने धरा, फर्म को टेंडर की एवज में मांगी थी घूस

charlineraj_admin July 29, 2024 1 minute read
ACB caught PHED officer taking bribe in Udaipur

ACB caught PHED officer taking bribe in Udaipur

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के चलते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही कर भ्रष्टाचारियों को धरा जा रहा है. इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए एसीबी ने उदयपुर में जल संसाधन विभाग का अधिशासी अभियंता एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की उदयपुर इन्टे. इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म को मिले टेण्डर के संबंध में कार्यादेश जारी करने की एवज में आरोपीगण गणपत शर्मा अधिशासी अभियंता एवं गजेन्द्र सिंह राजपूत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय जल संसाधन खण्ड उदयपुर द्वारा 90 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है. जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की उदयपुर इन्टे. इकाई के पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया.

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद आज एसीबी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण गणपत शर्मा अधिशासी अभियंता एवं गजेन्द्र सिंह राजपूत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय जल संसाधन खण्ड उदयपुर को परिवादी से 40 हजार रूपये (20 हजार रुपये प्रचलित भारतीय मुद्रा एवं 20 हजार रुपये डमी करेंसी नोट) की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

ACB caught PHED officer taking bribe in Udaipur

बता दें कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपियों द्वारा परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे. एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपीगण से पूछताछ और कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : गाड़ियों की निकाली हवा, इन्द्रा कॉलोनी बनी छावनी
Next: बीकानेर : प्रदेशाध्यक्ष के रूप में गोविन्द सिंह डोटासरा के कार्यकाल के चार साल रहे बेमिसाल – बिशनाराम सियाग

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.