Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में 40 दिवसीय ब्लड प्रेशर जांच एवं सलाह शिविर सम्पन्न, करीब 7 हजार लोगों ने लिया लाभ
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में 40 दिवसीय ब्लड प्रेशर जांच एवं सलाह शिविर सम्पन्न, करीब 7 हजार लोगों ने लिया लाभ

charlineraj_admin June 28, 2024 1 minute read
BP checkup and counseling camp

BP checkup and counseling camp

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग, इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और हैल्थ रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान् में चालीस दिनों तक चले निःशुल्क ब्लड प्रेशर जांच तथा सलाह शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ. इस दौरान लगभग सात हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. अंतिम दिन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में शिविर आयोजित हुआ. इसमें सौ से अधिक लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित थे.

उन्होंने कहा कि जानकारी और जागरुकता के अभाव तथा असंयमित दिनचर्या के कारण हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हमारे सामने आती है. इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण हार्ट अटैक और लकवे जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना बन जाती है. ऐसी समस्याओं से बचने के लिए संयमित दिनचर्या अपनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि चारों संस्थाओं द्वारा लगाए गए शिविर इस दिशा में सकारात्मक साबित होंगे.

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के फैलो और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा दुनिया के 90 देशों में पिछले आठ वर्षों से बीपी से जुड़े आकड़े लिए जा रहे हैं. जो कि हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित अध्ययन में मदद देंगे. उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा पिछले तीन सालों से ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं. जिले ने सोसायटी को सबसे व्यवस्थित डाटा दिए हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विंग में नियमित शिविर हुए. इस दौरान मरीजों के साथ उनके परिजनों के ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई.

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट वाइस चेयरमेन विजय खत्री ने बताया कि इस दौरान न्यायालय परिसर, पुलिस लाइन, वरिष्ठ जन भ्रमण पथ, केन्द्रीय कारागृह सहित अन्य स्थानों पर भी शिविरों का आयोजन हुआ. उन्होंने बताया कि इस अभियान का अगला चरण जल्दी ही शुरू किया जाएगा.

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के जिला चेयरमेन राजेन्द्र जेाशी ने कहा कि सोसायटी द्वारा अंगदान और रक्तदान के प्रति जागरुकता, नशा मुक्ति सहित सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संयमित दिनचर्या अपनाकर और नशे से दूर रहकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूरे अभियान में सहयोग करने वाले 47 लोगों को प्रमाण पत्र दिए गए. डॉ. धर्मेश ने सोसायटी की गतिविधियों के बारे में बताया.

सोसायटी के जिला वाइस चेयरमेन डॉ. तनवीर मालावत व अतिरिक्त कुल सचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा ने आभार जताया. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरि सिंह मीणा, वित्त नियंत्रक अरविंद बिश्नोई सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना, नोशनल एवं एसीपी के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग
Next: बीकानेर : सीए दिवस के उपलक्ष में जन सेवा संस्थानों का सम्मान समारोह, दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया सम्मान

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.