Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • ऐतिहासिक ‘श्री गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव 2025’ दिल्ली में सम्पन्न, श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव का लोकसभाध्यक्ष बिरला, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर सहवाग, स्टार सांसद तिवारी सहित अनेक विशिष्टजनों ने लिया आशीर्वाद
  • Uncategorized

ऐतिहासिक ‘श्री गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव 2025’ दिल्ली में सम्पन्न, श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव का लोकसभाध्यक्ष बिरला, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व क्रिकेटर सहवाग, स्टार सांसद तिवारी सहित अनेक विशिष्टजनों ने लिया आशीर्वाद

charlineraj_admin July 13, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-13 at 8.38.30 PM

दिल्ली का तालकटोरा इंडोर स्टेडियम (एनडीएमसी) आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से ओतप्रोत एक अद्भुत दृश्य का साक्षी बना, जहाँ पूज्यश्री सिद्धगुरुवर की निश्रा में ‘श्री गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव 2025’ का भव्य एवं दिव्य आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक समारोह का आयोजन विश्व धर्म चेतना मंच–दिल्ली एवं एनसीआर के तत्वावधान में तथा श्री सिद्धेश्वर तीर्थ ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरुपति के सौजन्य से किया गया था। इस महासमागम में देश और दुनियाभर हजारों श्रद्धालु, साधक, शिक्षाविद, राजनेता एवं समाजसेवी शामिल हुए। पूरा वातावरण गुरु महिमा के जयकारों, मंत्रोच्चारण और भक्ति के भाव से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में अपने सद्गुरु के साक्षात दर्शन और दिव्य उपदेशों को सुनने की अदम्य उत्सुकता देखने को मिली।

कार्यक्रम के आयोजन से लेकर उसे सफल बनाने में श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि आश्रम तिरुपति की ग्लोबल महिला चेयरपर्सन मुख्यत: सरला बोथरा, विश्व धर्म चेतना शाखा दिल्ली अध्यक्ष एसएन चांडक, शाखा नोएडा अध्यक्ष जेठमल मेहता, हरियाणा अध्यक्ष संजय शर्मा व अन्य गुरुभक्तों की अहम भूमिका रही। सिद्धगुरुवर श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने अपने दिव्य प्रवचन से उपस्थित भक्त जनसमूह को जीवन के परम सत्य से परिचित कराया। पूज्य गुरुदेव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, वह आत्मजागरण की प्रक्रिया है। गुरु वह दीप है, जो अंधकार को दूर कर चेतना को प्रकाशित करता है। जिस क्षण शिष्य नतमस्तक होता है, उसी क्षण उसमें परमात्मा का बीज रोपित होता है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल पूजा का नहीं, आत्मदर्शन का पर्व है।

उन्होंने आगे कहा कि आज संसार को धर्म से नहीं, धर्म की चेतना से जोड़ने की आवश्यकता है। गुरु का कार्य केवल ज्ञान देना नहीं, अपितु शिष्य के भीतर छिपे ईश्वरत्व को जागृत करना है। सिद्धगुरुवर बोले, मेरा प्रत्येक शिष्य आत्मनिर्भर, आत्मजाग्रत और समाज के लिए उपयोगी बने, यही मेरा संकल्प है। सिद्धगुरुवर ने विश्व मानवता को भी संदेश देते हुए कहा कि आज जब मानवता भौतिकता की दौड़ में थक चुकी है, तब गुरु का कार्य है उसे आत्मिक विश्रांति देना। यह युग केवल विज्ञान का नहीं, विवेक का युग होना चाहिए। भारत अध्यात्म की भूमि है, और गुरु परंपरा इसकी सबसे महान धरोहर है।

कार्यक्रम का हिस्सा बने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि गुरुदेव ने अपनी साधना, तपस्या और वैदिक ज्ञान से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में शांति और मानव कल्याण का संदेश दिया है। गुरुदेव का प्रकाश, उनका आशीर्वाद, हम सभी को जीवनभर दिशा देता रहेगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गुरुदेव सनातन धर्म की चेतना के प्रणेता हैं। उन्होंने हमें न केवल धर्म की रक्षा करना सिखाया, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाई है। उनके विचार आज के समय की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुदेव की असीम शक्तियों और दिव्य अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि गुरुदेव के सानिध्य में आकर मन को जो शांति और ऊर्जा मिलती है, वह अवर्णनीय है। यह कोई साधारण अनुभव नहीं, यह ईश्वरीय अनुभूति है।

कार्यक्रम के अंत में आश्रम आचार्य पं. श्रीनिवास श्रीमाली के मंत्रोच्चारण के साथ गुरुपाद पूजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में सूरत के सांसद मुकेश दलाल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के अलावा, हेमंत परावरी, अजय गुप्ता उद्योगपति, खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, भारतीय पेशेवर मुक्केबाज, ओलंपियन विजेंदर सिंह, सहित अनेक राज्य सरकार से जुड़े पदाधिकारी, न्यायपालिका से जुड़ी हस्तियां तथा भारत के कई प्रमुख राजनेताओं, समाजसेवियों व प्रशासकों ने भी भाग लिया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लूणकरणसर में कीचड़ की दलदल बनी परेशानी, वाहन फंस रहे, लोगों में भारी रोष !
Next: हाईवे व सोलर प्लांट में चोरी की बड़ी गैंग का खुलासा, सरगना के चन्‍द्रप्रकाश ऊर्फ चन्‍दु को पकड़ा 4 साथियों की पुलिस कर रही तलाश

Related Stories

IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस

Recent Posts

  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !
  • 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, 17 वर्ष में LNC अकादमी और 19 वर्ष में राउमावि दक्षिणी विस्तार पवनपुरी बनी विजेता, प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कुल 21 टीमों ने लिया भाग
  • किसानों का सात दिवसीय धरना स्थगित, बीकानेर कूच भी टला, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सियाग एवं पांचू थानाधिकारी ईश्वरदान के नेतृत्व में वार्ता सफल

You may have missed

collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgfुि्ुु््ु्dsdsd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

charlineraj_admin August 29, 2026
collageपुपुytytपुपुीबीबffgf
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

charlineraj_admin August 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.