Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : ढींगसरी की 12 फुटबॉलर बेटियों व कोच का सम्मान, पूर्व मंत्री भाटी की पहल पर प्रोत्साहन के लिए जुटाए गए करीब 18 लाख रूपए
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : ढींगसरी की 12 फुटबॉलर बेटियों व कोच का सम्मान, पूर्व मंत्री भाटी की पहल पर प्रोत्साहन के लिए जुटाए गए करीब 18 लाख रूपए

charlineraj_admin August 20, 2024 1 minute read
12 footballer daughters and coach of Dhingsari, Bikaner honored

12 footballer daughters and coach of Dhingsari, Bikaner honored

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मंगलवार को नोखा के ढींगसरी गांव पहुंचकर कर्नाटक में गत दिनों आयोजित अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल ओपन चैंपियनशिप की विजेता राजस्थान टीम में शामिल ढींगसरी गांव की 12 बालिकाओं और उनके कोच विक्रम सिंह राजवी का सम्मान किया. उन्होंने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अर्जुन अवॉर्डी मगनसिंह राजवी एकेडमी संचालकों को 17 लाख 83 हजार रुपए की राशि सौंपी.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने राजस्थान की टीम को राष्ट्रीय विजेता बनने पर शुभकामनाएं दी और इसमें ढींगसरी की बालिकाओं के योगदान को सराहा. उन्होंने कहा कि गांव की बालिकाओं की यह उपलब्धि ओलंपिक खेलों के गोल्ड मेडल जैसी है. बालिकाओं ने खेल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर गांव का देशभर में बढ़ाया है.

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि बालिकाओं की इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले को नई पहचान मिली है. इन बच्चियों ने यह जता दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं. एक गांव से इतनी सारी प्रतिभाशाली बेटियों का आगे आना अच्छे संकेत हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार तक गांव की बच्चियों की इस उपलब्धि को पहुंचाया जाएगा.

इस दौरान ग्रामीणों ने ढींगसरी में पेयजल समस्या के समाधान की मांग रखी. पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी तथा विधायक अंशुमान सिंह ने प्राथमिकता से इस समस्या का समाधान करवाने की बात कही. इस अवसर पर पूर्व मंत्री तथा कोलायत विधायक ने स्वतंत्रता सेनानी दलपत सिंह राजवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, मोहनसिंह नाल, विष्णु जोशी, राजेन्द्रसिंह किल्चू, नरेश विजयवर्गीय, जेठूसिंह राठौड़ किल्चू, युद्धवीरसिंह भाटी हाडलां, धीरेन्द्रसिंह भाटी धरमू बन्ना, मंगेज सिंह हाडलां, जयसिंह हाड़ला, पृथ्वीसिंह राणासर, मनोहरसिंह सियाणा, शिवसिंह खेतोलाई, गजेसिंह डेह, गजनेर के जेठाराम, पवन जोशी भोलासर, भूपेन्द्रसिंह कक्कू, सवाई सिंह चरकड़ा, मघाराम सियाग, रामचन्द्र कस्वां, भंवरदान चारण, बादलसिंह, देवेन्द्र चारण, प्रेमसिंह किशनपुरा, किशनसिंह नान्दड़ा, बच्चनसिंह मण्डाल, दीपाराम कुम्हार दियातरा, गोरवसिंह राठौड़, मनोहरसिंह चानी, अनोपसिंह लमाणा, अनिल शर्मा, राकेश रतन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में सद्भावना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
Next: बीकानेर : उदयपुर में छात्र की हत्या के बाद स्कूल पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रिंसिपल संस्पेंड तो क्लास टीचर को किया एपीओ

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.