Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में सद्भावना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में सद्भावना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

charlineraj_admin August 20, 2024 1 minute read
Seminar organized on Goodwill Day in Government Maharani Sudarshan Girls College

Seminar organized on Goodwill Day in Government Maharani Sudarshan Girls College

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर नंदिता सिंघवीं एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. उज्जवल गोस्वामी, डॉ. शशि वर्मा, डॉ. संजू श्रीमाली, डॉ. हनुमान देवड़ा सहित अन्य संकाय सदस्यों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमारी द्वारा छात्राओं को सद्भावना दिवस के मुख्य उद्देश्य से अवगत करवाया गया. कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर शशि वर्मा सोनी द्वारा देश के विकास में सद्भावना का महत्व विषय पर व्याख्यान दिया गया. मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. शशि वर्मा ने छात्रो को बताया कि समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देकर धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बीच समझ और सामंजस्य बढ़ाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है.

डॉ. सोनी ने सद्भावना को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कारक एवं सद्भावना विरोधी कारकों को विस्तार से बताया. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नंदिता सिंघवी ने सद्भावना दिवस के महत्व को बताते हुए देश में एकता व अखंडता के लिए सद्भावना बनाए रखने पर जोर दिया. पड़ोसी देश, बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि हमें अपने देश में सद्भावना का माहौल बनाकर देश को अराजकता के पथ कि ओर ले जाने से बचाना चाहिए.

डॉ. हिमांशु कांडपाल कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित संकाय सदस्यों, कर्मचारीगण, स्वयंसेवकों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय संकाय सदस्य डॉ. राजपाल यादव, डॉ. धर्मवीर कटेवा, डॉ. वीणा पुरोहित, डॉ. ज्योति सक्सेना, डॉ. सुमन बिश्नोई, डॉ. कविता जोशी, कर्मचारीगण तनुजा, ऋतु गहलोत सहित स्वयंसेविका एवं छात्राएं उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : भारत बंद के तहत कल जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों और कोचिंग संस्थानों में रहेगा अवकाश
Next: बीकानेर : ढींगसरी की 12 फुटबॉलर बेटियों व कोच का सम्मान, पूर्व मंत्री भाटी की पहल पर प्रोत्साहन के लिए जुटाए गए करीब 18 लाख रूपए

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.