Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • चंडीगढ़ : 2 माह नकली जज बन दो हजार अपराधी छोड़कर चर्चा में आए शातिर धनीराम का केस बंद, 20 साल पुराना था मामला
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

चंडीगढ़ : 2 माह नकली जज बन दो हजार अपराधी छोड़कर चर्चा में आए शातिर धनीराम का केस बंद, 20 साल पुराना था मामला

charlineraj_admin October 23, 2024 1 minute read
20 year old case of vicious Dhaniram who became fake judge closed

20 year old case of vicious Dhaniram who became fake judge closed

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – हरियाणा के झज्जर में नकली जज बनकर 2000 अपराधियों को छोड़ने वाले शातिर चोर धनीराम मित्तल के खिलाफ चल रहा 20 साल पुराना चोरी का मुकदमा बंद कर दिया गया है. यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-3 पुलिस थाने में साल 2004 में दर्ज करवाया गया था. बेहद शातिर चोर धनीराम मित्तल पर चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 150 से अधिक चोरी के मामले दर्ज थे. उसने करीब 1000 से अधिक कारें चुराई थी.

नकली जज बन दो हजार अपराधियों को छोड़ने के बाद धनीराम सनसनी बनकर चर्चा में आया था. बीते 18 अप्रैल को 86 साल की उम्र में धनीराम का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. अब चडीगढ़ जिला अदालत में धनीराम के खिलाफ चल रहे चोरी व ठगी के एक और मामले में भी जल्द ही पुलिस मौत की रिपोर्ट पेश कर सकती है जिसके बाद यह मामला भी बंद किया जाएगा.

 

 

चंडीगढ़ के सेक्टर 3 पुलिस थाना में 2004 में दर्ज एक चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर चोर धनीराम मित्तल को साल 2023 में गिरफ्तार किया था. तब धनीराम 85 साल का था. अदालत ने उम्र का लिहाज करते हुए धनीराम को थोड़े ही दिनों में जमानत दे दी थी. जिसके बाद इसके बाद धनीराम दिल्ली गया और उसके बाद कभी भी अदालत में पेश नहीं हुआ. धनीराम पर आरोप था कि उसने अशोक कुमार नाम के एक शख्स की कार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पार्किंग से  चुराई थी. पुलिस ने मामले में 3 साल बाद 2007 में चोरी की एक कार बरामद की जिसमें धनीराम का नाम सामने आया था.

 

नकली जज बनकर 2 हजार अपराधी छोड़ने का यह था मामला

यूं तो अंतरराज्यीय शातिर चोर धनीराम मित्तल के खिलाफ कई राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन साल 1970 में धनीराम द्वारा किया गया कांड सनसनी बन गया. जिसे भी मामले की जानकारी लगी तो हैरान और हक्का-बक्का रह गया. दरअसल, शातिर चोर के नाम से मशहूर धनीराम मित्तल ने नकली जज बनकर न्यायपालिका तक में सेंधमारी कर डाली. वाक़्या हरियाणा के झज्जर जिला न्यायालय का है.

जिसमें शातिर धनीराम को झज्जर के अतिरिक्त न्यायाधीश के खिलाफ एक मामले में विभागीय जांच खुलने की भनक लगी तो उसने सारी जानकारी जुटाई और उक्त जज का पता खोज निकाला. धनीराम ने उक्त जज को उनके निवास पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर और मुहर लगी एक चिट्ठी भेजी. जिसमें हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से लिखा था कि जब तक विभागीय जांच पूरी नहीं होती तब तक आपको छुट्टी पर भेजा जाता है. इसके बाद अतिरिक्त न्यायाधीश ने अदालत जाना बंद कर दिया.

बस, पूरा का पूरा सिस्टम शातिर धनीराम की स्क्रिप्ट के अनुसार ही चलता गया और उसने इसी तरह फर्जी मोहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से झज्जर जिला अदालत को भी सूचना के लिए एक पत्र भेजा. जिसमें अतिरिक्त न्यायाधीश के खिलाफ जांच पूरी होने तक एक नए जज के कार्यभार संभालने का लिखा था और इसके बाद धनीराम खुद जज बनकर झज्जर जिला न्यायालय पहुंच गया.

जज बनते ही धनीराम ने एक के बाद एक धड़ाधड़ फैसले सुनाने शुरू किए. जिसकी भी जमानत आती जज बना धनीराम मंजूर करता गया. इसी तरह 2 महीने न्यायालय में वह जमा रहा और इस दौरान उसने 2 हजार अधिक कैदियों को जमानत दे दी. फिर एक दिन नकली जज बनने की कारस्तानी की किसी को भनक लगी तो वह फरार हो गया. जिसके बाद मामले सामने आया तो कई दिनों तक सुर्खियों में रहा. जिसे भी पता चला तो हक्का-बक्का हो गया…बस यही मुंह से निकला…कि क्या ऐसा भी हो सकता है क्या.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 63 वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 25 व 26 अक्टूबर को, तैयारियों में जुटा संघ
Next: बीकानेर : लूणकरणसर में ‘कंज्यूमर केयर अभियान’ के तहत कार्यवाही, विभाग ने वसूली 10 हजार रू. की शास्ति

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.