Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : “स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी” पखवाड़ा की तैयारी की समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : “स्वनिधि भी, स्वाभिमान भी” पखवाड़ा की तैयारी की समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश

charlineraj_admin November 12, 2024 1 minute read
Self-wealth as well as self-respect, review meeting of preparations for the fortnight

Self-wealth as well as self-respect, review meeting of preparations for the fortnight

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना में प्रत्येक पात्र को लाभ देने के लिए लंबित प्रकरणों के निस्तारण और स्वीकृत ऋणों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए. जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘स्वनिधि भी – स्वाभिमान भी’ पखवाड़े की तैयारी के सम्बंध में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजना में प्रथम या द्वितीय चरण में लम्बित प्रकरण प्राथमिकता से निस्तारित करवाएं. पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहें, जिससे आवेदन पत्रों की मौके पर ही जांच करवा कमियों को दूर कर आवेदन पूर्ण करवाते हुए अधिक से अधिक पात्रों को लाभ पहुंचाया जा सके.

जिला कलेक्टर ने योजना की प्रगति को लक्ष्य के अनुपात में कम बताते हुए और गंभीरता से काम करने को कहा. उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरण लम्बित नहीं रहे. यदि आवेदक पात्रता नहीं रखता है तो निरस्त प्रकरण के साथ कारण स्पष्ट रूप से अंकित करें. आवेदन पत्र में कमी है तो उसे दूर कर पुनः आवेदन भरवाया जाए. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि जिन प्रकरणों में ऋण स्वीकृत कर लिया गया है लेकिन लोन डिस्बर्समेंट नहीं हुआ, ऐसे आवेदकों को पखवाड़े के दौरान व्यक्तिगत रूप से बुलाते हुए ऋण वितरण की कार्यवाही आवश्यक रूप से संपादित करें.

जिला कलेक्टर ने कहा कि बैंक अतिरिक्त संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ऋण स्वीकृत करें, जिससे सरकार की इस योजना का लाभ अधिक पात्र लोगों तक पहुंच सके. खाजूवाला में अधिक प्रकरण निरस्त होने पर असंतोष प्रकट करते हुए जिला कलेक्टर ने निरस्त प्रकरणों की रेंडम आधार पर जांच करने को कहा. नोखा तथा श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भी अतिरिक्त आवेदन भिजवाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जिन पात्र व्यक्तियों द्वारा ऋण राशि का भुगतान कर दिया गया है उनके द्वितीय चरण हेतु आवेदन भिजवाएं.

निगम आयुक्त मंयक मनीष ने बताया कि 18 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, नए आवेदन लेने, स्वीकृत ऋणों का वितरण तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी जाएगी. उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जन धन योजना, जननी सुरक्षा योजना, श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, मातृ वंदन योजना आदि की जानकारी देते हुए पंजीकरण किए जाएंगे. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट की दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी प्रारंभ, पांडुलिपियां और प्राचीन पुस्तकें समाज की धरोहर – जेठानंद व्यास
Next: जयपुर : रूफ टॉप सोलर कनेक्शन के काम को मिलेगी गति, नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर लोड एक्सटेंशन, जयपुर डिस्कॉम ने जारी की एसओपी

Related Stories

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.