Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • माहेश्वरी समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव महेश नवमी पर्व, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन
  • Uncategorized

माहेश्वरी समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव महेश नवमी पर्व, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन

charlineraj_admin June 4, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-04 at 7.54.26 PM

बीकानेर में माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस युगाब्द 5127 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी वि.सं. 2082 ‘महेश नवमी पर्व’ श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के तत्वाधान में सम्पूर्ण बीकानेर के स्वजाति बंधुओं ने बड़े ही उत्साहपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया. श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद राठी ने बताया कि बीकानेर में सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के लोगों ने इस पर्व को सदैव की भांति संगठित होकर इसे वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया. श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के अनुसार महेश नवमी पर्व माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस अथवा प्राकट्य दिवस है अर्थात् इस दिन से ही भगवान महेश के आशीर्वाद से हम भगवान महेश की संतान कहलाने लगे. अध्यक्ष राठी ने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम का आगाज प्रातः 9ः00 बजे से देर रात्रि 11ः00 बजे तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी आयु वर्ग के बुजुर्ग, पुरुष-महिलाऐं व युवा वर्ग के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए भाग लिया.

मण्डल मंत्री सुशील करनाणी के अनुसार सर्वप्रथम प्रातः 9 बजे मोहता मरूनायक चैक स्थित मण्डल कार्यालय में भगवान शिव परिवार की मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के सानिध्य में उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने पूजा व आरती की तथा उपस्थित सदस्यों को प्रसाद भी वितरण किया गया. प्रातः 9ः30 बजे मरूनायक मंदिर परिसर में सदैव की भांति परम्परा निर्वहन करते हुए अध्यक्ष महोदय ने कलम-दवात एवं तराजू का पूजन किया. प्रातः 10ः30 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक, श्रृंगार व विशेष आरती की गई. इस अवसर पर मण्डल कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा समाज के गणमान्य बंधुजन भी उपस्थित थे.

मण्डल उपमंत्री पवन कुमार राठी ने महेश नवमी पर्व कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि समाज के वार्षिकोत्सव के अन्तर्गत महेश नवमी पर्व का मुख्य आकर्षण सदैव की भांति विशाल एवं भव्य सचेतन झांकियों सहित शोभायात्रा रही. इस शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां जहां एक ओर रथ पर विराजमान थी वही दिल्ली से आयी 40 सदस्यों की टीम द्वारा विभिन्न माहेश्वरी बाहुल्य क्षेत्रों में शानदार एवं मनमोहक अपनी कलाओं का प्रदर्शन भी किया. यह शोभायात्रा महेश भवन डागा चैक से प्रारम्भ होकर बिन्नाणी चैक, तेलीवाड़ा चैक, मोहता चैक, मूंधड़ा चैक, दम्माणी चैक, गोपीनाथ भवन, बी.के. स्कूल, बिन्नाणी निवास, जस्सूसर गेट, रजनी हाॅस्पीटल, एम.पी.एस. स्कूल होते हुए माखण भोग पहुंची.

मण्डल उपाध्यक्ष किशन चांडक ने दी जानकारी में बताया कि शोभायात्रा में एक ओर आगे-आगे सेन्ट्रल जेल का बैण्ड अपनी मधुर ध्वनि में भगवान के भजनों की धुन बजा रहे थे वही सचेतन झांकियों के साथ-साथ चल रहे माहेश्वरी पुरुष-महिलाएँ, युवक-युवतियाँ निर्धारित ड्रेस कोड में भगवान महेश के नारो ‘‘जय महेश-जय महेश’’ तथा ‘‘उत्त्पति दिवस मनाना है माहेश्वरी जाति का मान बढ़ाना है’’ से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे. सम्पूर्ण शोभायात्रा का मार्गदर्शन सदैव की भांति नारायण डागा, याज्ञवल्क्य दम्माणी व जगदीश कोठारी कर रहे थे.

मण्डल कार्यकारिणी सदस्य बसंत चाण्डक व शिक्षामंत्री मनोज बिहाणी ने संयुक्त रूप से बताया कि बैण्ड बाजे के साथ निकली सचेतन झांकियों का विभिन्न माहेश्वरी मौहल्लों में न केवल पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया. इसके साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पेय पदार्थ शिकंजी, शर्बत, ठण्डाई, ठण्डी छाछ, लस्सी व आईसक्रीम से भी आतिथ्य सत्कार एवं स्वागत किया गया. शोभायात्रा में माहेश्वरी महिलाएं जहां एक ओर एक जैसे परिधान पहने चल रही थी वहीं दूसरी ओर पुरुषों तथा युवकों ने सफेद धोती, कुर्ता एवं पायजामा पहन रखा था.

मण्डल मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद राठी व संगठन मंत्री रामकिशन डागा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि शोभायात्रा के माखण भोग पहुंचने पर शाम 8 बजे से देर रात्रि 11 बजे तक दिल्ली से बीकानेर पहुंची 40 सदस्यों की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित समाज बंधुओं की खूब तालियों के साथ अपनी भूरी-भूरी प्रशंसा प्राप्त की. इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं ने सामूहिक महाप्रसाद ग्रहण किया. सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल उपमंत्री पवन कुमार राठी ने किया. इस अवसर पर सुमन मालीवाल उपमहानिरीक्षक कारागार-केन्द्रीय कारागृह बीकानेर का सम्मान किया गया.

माहेश्वरी समाज बीकानेर द्वारा मनाये गए एक दिवसीय उत्पत्ति दिवस के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के अंतिम सोपान में मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने मंच के माध्यम से आयोजित एकदिवसीय सभी कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ओर से सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में सहभागिता निभाने वाली सभी समाज बन्धुओं, कार्यकत्र्ताओं, कार्यकारिणी सदस्यों, पत्रकार बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया. वही माखण भोग के संचालक द्वारका प्रसाद जी राठी तथा श्रीकृष्ण माहेश्वरी मंडल से वर्तमान में जुड़े सक्रिय युवा कार्यकत्र्ता मि. आयुष लखाणी, यश कोठारी, मोहित लखाणी, विनीत लखाणी, गिरीराज चांडक आदि को विशेष धन्यवाद देते हुए निकट भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 16 न्यायिक अधिकारियों को मिली अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां, त्वरित न्याय मिलने की जगी आस
Next: ईदुलजुहा को देखते हुए शाही इमाम ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, ईदगाह व मुस्लिम क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.