Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • माहेश्वरी समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव महेश नवमी पर्व, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन
  • Uncategorized

माहेश्वरी समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव महेश नवमी पर्व, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन

charlineraj_admin June 4, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-04 at 7.54.26 PM

बीकानेर में माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस युगाब्द 5127 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी वि.सं. 2082 ‘महेश नवमी पर्व’ श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के तत्वाधान में सम्पूर्ण बीकानेर के स्वजाति बंधुओं ने बड़े ही उत्साहपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया. श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद राठी ने बताया कि बीकानेर में सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के लोगों ने इस पर्व को सदैव की भांति संगठित होकर इसे वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया. श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के अनुसार महेश नवमी पर्व माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस अथवा प्राकट्य दिवस है अर्थात् इस दिन से ही भगवान महेश के आशीर्वाद से हम भगवान महेश की संतान कहलाने लगे. अध्यक्ष राठी ने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम का आगाज प्रातः 9ः00 बजे से देर रात्रि 11ः00 बजे तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी आयु वर्ग के बुजुर्ग, पुरुष-महिलाऐं व युवा वर्ग के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए भाग लिया.

मण्डल मंत्री सुशील करनाणी के अनुसार सर्वप्रथम प्रातः 9 बजे मोहता मरूनायक चैक स्थित मण्डल कार्यालय में भगवान शिव परिवार की मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के सानिध्य में उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने पूजा व आरती की तथा उपस्थित सदस्यों को प्रसाद भी वितरण किया गया. प्रातः 9ः30 बजे मरूनायक मंदिर परिसर में सदैव की भांति परम्परा निर्वहन करते हुए अध्यक्ष महोदय ने कलम-दवात एवं तराजू का पूजन किया. प्रातः 10ः30 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक, श्रृंगार व विशेष आरती की गई. इस अवसर पर मण्डल कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा समाज के गणमान्य बंधुजन भी उपस्थित थे.

मण्डल उपमंत्री पवन कुमार राठी ने महेश नवमी पर्व कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि समाज के वार्षिकोत्सव के अन्तर्गत महेश नवमी पर्व का मुख्य आकर्षण सदैव की भांति विशाल एवं भव्य सचेतन झांकियों सहित शोभायात्रा रही. इस शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां जहां एक ओर रथ पर विराजमान थी वही दिल्ली से आयी 40 सदस्यों की टीम द्वारा विभिन्न माहेश्वरी बाहुल्य क्षेत्रों में शानदार एवं मनमोहक अपनी कलाओं का प्रदर्शन भी किया. यह शोभायात्रा महेश भवन डागा चैक से प्रारम्भ होकर बिन्नाणी चैक, तेलीवाड़ा चैक, मोहता चैक, मूंधड़ा चैक, दम्माणी चैक, गोपीनाथ भवन, बी.के. स्कूल, बिन्नाणी निवास, जस्सूसर गेट, रजनी हाॅस्पीटल, एम.पी.एस. स्कूल होते हुए माखण भोग पहुंची.

मण्डल उपाध्यक्ष किशन चांडक ने दी जानकारी में बताया कि शोभायात्रा में एक ओर आगे-आगे सेन्ट्रल जेल का बैण्ड अपनी मधुर ध्वनि में भगवान के भजनों की धुन बजा रहे थे वही सचेतन झांकियों के साथ-साथ चल रहे माहेश्वरी पुरुष-महिलाएँ, युवक-युवतियाँ निर्धारित ड्रेस कोड में भगवान महेश के नारो ‘‘जय महेश-जय महेश’’ तथा ‘‘उत्त्पति दिवस मनाना है माहेश्वरी जाति का मान बढ़ाना है’’ से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे. सम्पूर्ण शोभायात्रा का मार्गदर्शन सदैव की भांति नारायण डागा, याज्ञवल्क्य दम्माणी व जगदीश कोठारी कर रहे थे.

मण्डल कार्यकारिणी सदस्य बसंत चाण्डक व शिक्षामंत्री मनोज बिहाणी ने संयुक्त रूप से बताया कि बैण्ड बाजे के साथ निकली सचेतन झांकियों का विभिन्न माहेश्वरी मौहल्लों में न केवल पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया. इसके साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पेय पदार्थ शिकंजी, शर्बत, ठण्डाई, ठण्डी छाछ, लस्सी व आईसक्रीम से भी आतिथ्य सत्कार एवं स्वागत किया गया. शोभायात्रा में माहेश्वरी महिलाएं जहां एक ओर एक जैसे परिधान पहने चल रही थी वहीं दूसरी ओर पुरुषों तथा युवकों ने सफेद धोती, कुर्ता एवं पायजामा पहन रखा था.

मण्डल मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद राठी व संगठन मंत्री रामकिशन डागा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि शोभायात्रा के माखण भोग पहुंचने पर शाम 8 बजे से देर रात्रि 11 बजे तक दिल्ली से बीकानेर पहुंची 40 सदस्यों की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित समाज बंधुओं की खूब तालियों के साथ अपनी भूरी-भूरी प्रशंसा प्राप्त की. इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं ने सामूहिक महाप्रसाद ग्रहण किया. सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल उपमंत्री पवन कुमार राठी ने किया. इस अवसर पर सुमन मालीवाल उपमहानिरीक्षक कारागार-केन्द्रीय कारागृह बीकानेर का सम्मान किया गया.

माहेश्वरी समाज बीकानेर द्वारा मनाये गए एक दिवसीय उत्पत्ति दिवस के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के अंतिम सोपान में मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने मंच के माध्यम से आयोजित एकदिवसीय सभी कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ओर से सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में सहभागिता निभाने वाली सभी समाज बन्धुओं, कार्यकत्र्ताओं, कार्यकारिणी सदस्यों, पत्रकार बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया. वही माखण भोग के संचालक द्वारका प्रसाद जी राठी तथा श्रीकृष्ण माहेश्वरी मंडल से वर्तमान में जुड़े सक्रिय युवा कार्यकत्र्ता मि. आयुष लखाणी, यश कोठारी, मोहित लखाणी, विनीत लखाणी, गिरीराज चांडक आदि को विशेष धन्यवाद देते हुए निकट भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 16 न्यायिक अधिकारियों को मिली अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां, त्वरित न्याय मिलने की जगी आस
Next: ईदुलजुहा को देखते हुए शाही इमाम ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, ईदगाह व मुस्लिम क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग

Related Stories

848753554_1099613412788568_5889396999269153449_n
  • Uncategorized

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, संचार मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लोगों को मिलेगा लाभ

charlineraj_admin October 14, 2026
838628904_1852531856162070_7227781788407115428_n
  • Uncategorized

फायरिंग के बाद कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में वारदात से दहशत, पुलिस ने आरोपी किये दस्तयाब

charlineraj_admin October 8, 2026
ChatGPT Image Sep 20, 2026, 06_32_10 PM
  • Uncategorized

अब बीकानेर पुलिस का कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को नोटिस, नगर निगम चुनाव में शहर अध्यक्ष पर टिकट चोरी के आरोप का है मामला

charlineraj_admin September 20, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पंचायत चुनाव: प्रथम चरण में 71.18% मतदान, रुणिया में सबसे ज्यादा 74.50% वोटिंग, चार पंचायत समिति क्षेत्रों में 1.90 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट, छत्तरगढ़ में सबसे कम 66.83% मतदान
  • उदासर में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रूपये का सामान जलकर राख, हुआ भारी नुकसान
  • ऋतु बराला मारपीट मामला गरमाया : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रातभर धरने पर रहे डोटासरा, राहुल गांधी ने कहा था ‘शेरनी’, जीरो FIR दर्ज कराने की मांग पर अड़े कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेता रातभर परिसर में रहे; पुलिस कमिश्नरेट के बाहर बढ़ी भीड़
  • बीकानेर की रामलीला में आज होगा रावण वध, 23 साल से निःशुल्क सेवा दे रहे स्थानीय कलाकार, श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 11 दिवसीय रामलीला का समापन आज, विभीषण राज्याभिषेक, भव्य सजीव झांकियां और महिला गरबा रहेगा आकर्षण
  • बीकानेर जिला परिषद चुनाव : महिला प्रत्याशियों पर भाजपा का ज्यादा दांव, 41 में से 25 सीटों पर टिकट, कांग्रेस ने भी 21 सीटों पर उतारीं महिला उम्मीदवार, जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से बढ़ी सियासी हलचल

Recent Posts

  • बीकानेर पंचायत चुनाव: प्रथम चरण में 71.18% मतदान, रुणिया में सबसे ज्यादा 74.50% वोटिंग, चार पंचायत समिति क्षेत्रों में 1.90 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट, छत्तरगढ़ में सबसे कम 66.83% मतदान
  • उदासर में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रूपये का सामान जलकर राख, हुआ भारी नुकसान
  • ऋतु बराला मारपीट मामला गरमाया : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रातभर धरने पर रहे डोटासरा, राहुल गांधी ने कहा था ‘शेरनी’, जीरो FIR दर्ज कराने की मांग पर अड़े कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेता रातभर परिसर में रहे; पुलिस कमिश्नरेट के बाहर बढ़ी भीड़
  • बीकानेर की रामलीला में आज होगा रावण वध, 23 साल से निःशुल्क सेवा दे रहे स्थानीय कलाकार, श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 11 दिवसीय रामलीला का समापन आज, विभीषण राज्याभिषेक, भव्य सजीव झांकियां और महिला गरबा रहेगा आकर्षण
  • बीकानेर जिला परिषद चुनाव : महिला प्रत्याशियों पर भाजपा का ज्यादा दांव, 41 में से 25 सीटों पर टिकट, कांग्रेस ने भी 21 सीटों पर उतारीं महिला उम्मीदवार, जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से बढ़ी सियासी हलचल
  • कालू के पास कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, मां घायल, श्रीडूंगरगढ़ सड़क पर शनिवार रात हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
  • पंचायती राज चुनाव को लेकर श्रीगंगानगर में सक्रिय विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति पर मंथन, सूरतगढ़ और अनूपगढ़ सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें, कोर कमेटी और युवा सम्मेलन में चुनावी तैयारियों पर चर्चा
  • लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ली बैठक, देश के 100 चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों में न्यायिक मामलों का बोझ कम करने पर हुआ मंथन, कानून मंत्री मेघवाल ने न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
  • गाढ़वाला में मंजू मेघवाल निर्विरोध सरपंच तय, परिवार ने स्टेडियम के लिए दान दी 6 बीघा जमीन, आपसी सहमति से ग्रामीणों की बैठक में मंजू मेघवाल को निर्विरोध सरपंच बनाने का लिया निर्णय, भीराजराम मेघवाल ने गाढ़वाला ग्राम पंचायत को भूमि दान की आधिकारिक कार्रवाई भी करवाई
  • बीकानेर जिले में चार और महिलाएं लापता, बज्जू, खाजूवाला, मुक्ता प्रसाद नगर और नापासर थाना क्षेत्रों के मामले, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

You may have missed

861706117_1426080219039781_2728699399297726969_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पंचायत चुनाव: प्रथम चरण में 71.18% मतदान, रुणिया में सबसे ज्यादा 74.50% वोटिंग, चार पंचायत समिति क्षेत्रों में 1.90 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट, छत्तरगढ़ में सबसे कम 66.83% मतदान

charlineraj_admin October 22, 2026
858114091_1581775097051978_4998971146305459428_n
  • जनमत
  • सार समाचार

उदासर में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रूपये का सामान जलकर राख, हुआ भारी नुकसान

charlineraj_admin October 21, 2026
856695322_2630053900793149_9114391937166632905_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

ऋतु बराला मारपीट मामला गरमाया : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रातभर धरने पर रहे डोटासरा, राहुल गांधी ने कहा था ‘शेरनी’, जीरो FIR दर्ज कराने की मांग पर अड़े कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई नेता रातभर परिसर में रहे; पुलिस कमिश्नरेट के बाहर बढ़ी भीड़

charlineraj_admin October 20, 2026
855436905_2293378394758318_3657559559232658803_n
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर की रामलीला में आज होगा रावण वध, 23 साल से निःशुल्क सेवा दे रहे स्थानीय कलाकार, श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 11 दिवसीय रामलीला का समापन आज, विभीषण राज्याभिषेक, भव्य सजीव झांकियां और महिला गरबा रहेगा आकर्षण

charlineraj_admin October 20, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.