Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • सार समाचार
  • मुख्यमंत्री 28 जुलाई को आएंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे लोकार्पण
  • सार समाचार
  • सियासत

मुख्यमंत्री 28 जुलाई को आएंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे लोकार्पण

charlineraj_admin July 16, 2024 1 minute read
IMG-20240716-WA0043

28 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलवा का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

सिलवा गांव में भामाशाह नरसी कुलरिया द्वारा निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण 28 जुलाई को मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के  द्वारा किया जाएगा! इसी कार्यक्रम के मध्य नजर आज नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई व प्रदेश मंत्री अजीत मांडण सिलवा मे भामाशाह नरसी कुलरिया के निवास पर पहुंचे और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया । इस दौरान डॉ लेखराम, आसकरण भट्टड, मंडल अध्यक्ष मांगू सिंह, महेंद्र संचेती, रामकुमार नायक, सुनील पूनिया उपस्थित रहे!

बिश्नोई ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुदृढ़ करने के लिए भामाशाह नरसी कुलरिया ने अपने पिता की स्मृति मे करोड़ों रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया है जिसका कार्य पूर्ण हो गया है और  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा द्वारा 28 जुलाई को लोकार्पण किया जाएगा जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित नेतागण उपस्थित रहेंगे ! इस कार्यक्रम में नोखा विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा| इस पीएचसी का निर्माण नोखा के संत दुलाराम कुलरिया की याद में उनके बेटे नरसी ग्रुप के सीएमडी नरसी कुलरिया व पौत्र नरसी इंटीरियर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड के एमडी जगदीश कुलरिया ने करवाया है। जिसे संत दुलाराम कुलरिया राजकीय अस्पताल नाम दिया गया है। अस्पताल के लिए कुलरिया परिवार ने न केवल चार बीघा जमीन दान की है, करोड़ों रुपये खर्च कर इसका निर्माण करवाया है। भवन का भूमि पूजन 28 नवंबर 2020 को किया गया था। नरसी ग्रुप के एमडी जगदीश कुलरिया ने बताया कि नरसी इंटीरियर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड ने इस बिल्डिंग का निर्माण किया है व डिजायन अहमदाबाद के आर्किटेक्ट कुश पटेल ने तैयार किया है। नरसी ग्रुप के सीएमडी नरसी कुलरिया ने ही संसद के इंटीरियर्स साज सज्जा का कार्य किया है।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तरह की जांच होगी

इस पीएचसी में एक्स-रे, ईसीजी, सीबीसी, यूरीन एनलाइजर, ब्लड, किडनी, लीवर, मलेरिया, डेंगू, कॉलेस्ट्रॉल से जुड़ी करीब 50 प्रकार की जांच की जाएंगी। इसके लिए आवश्यक मशीनें और किट आ चुके हैं। सीलवा पीएचसी की सबसे खास बात यह है कि नवजात शिशुओं के लिए यहां रेडिएंट वार्मर की सुविधा है। आमतौर पर किसी भी पीएचसी में यह सुविधा नहीं मिलती। केवल जिला अस्पतालों में यह सुविधा रखी जाती है। यहां ऑपरेशन थिएटर भी बनाया गया है, जो सामान्य सर्जरी के लिए बनाया गया है। अत्याधुनिक एक्सरे मशीन भी लगाई गई है।

इस अस्पताल के निर्माण से नोखा के चरकड़ा, सिलवा, दावा, टांट, केड़ली, बंधड़ा और रायसर समेत 15 गांवों के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। ब्रह्मलीन संत दुलाराम  कुलरिया ने अपना जीवन गौसेवा व समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया तथा अपने पिता के पदचिह्नो पर चलते हुए तीनों पुत्र भंवर-नरसी -पुनम कुलरिया निरंतर सेवा कार्यो में जुड़े हुए है। अब संत दुलाराम कुलरिया के पौत्र जगदीश कुलरिया ने अपनी कम्पनी नरसी इंटीरियर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा हॉस्पिटल का निर्माण करवाकर ग्रामीणों को सौगात दी है।

अस्पताल में तीन ब्लॉक
ब्लॉक ए- प्रवेश, मेडिकल रिकॉर्ड रूम, डिस्पेंसरी, रिसेप्शन, काउंटर, वेटिंग रूम, मंदिर, एक्स-रे रूम, ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं।
ब्लॉक बी- हॉस्पिटल प्रभारी रूम, कोल्ड चेन रूम, एएनएम रूम, वैक्सीनेशन रूम, स्टोर, लैब, एफसीजी मशीन, सीबीसी मशीन, यूरीन जांच मशीन, बायोकेमिस्ट्री जांच रूम। ब्लॉक के फर्स्ट फ्लोर पर कॉफ्रेंस हॉल, कैंटीन, गेस्टरूम, ट्रस्टी रूम भी होगा।
ब्लॉक सी- मेल वार्ड, फीमेल वार्ड, डयूटी डॉक्टर रूम, मरीज वार्ड, लेबर रूम, ओटी और ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। दो डॉक्टर और 6 स्टाफ के लिए अलग अलग क्वार्टर बनाए गए हैं। बिजली के लिए जनरेटर भी लगाया गया है।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मारपीट में एक जने की मौत तीन लोग घायल
Next: फोबिया मुझे नहीं बल्कि डॉ. बी.डी. कल्ला को हो गया है-विधायक जेठानंद

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
collagefdfुिुeerhghhghििि
  • खेलकूद
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.