Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • सियासत
  • फोबिया मुझे नहीं बल्कि डॉ. बी.डी. कल्ला को हो गया है-विधायक जेठानंद
  • सियासत

फोबिया मुझे नहीं बल्कि डॉ. बी.डी. कल्ला को हो गया है-विधायक जेठानंद

charlineraj_admin July 17, 2024 1 minute read
फोबिया मुझे नहीं बल्कि डॉ. बी.डी. कल्ला को हो गया है-विधायक जेठानंद

मुद्दे भटकाने से जेठानंद नहीं भटकेगा, दस सवालों का जवाब तो देना ही होगा
विधायक ने कहा-सवाल पूछना मेरा अधिकार नहीं, कर्त्तव्य है
राजीव यूथ क्लब का मुद्दा उठाते ही क्यों घबराए कल्ला!

चार लाइन न्यूज़ डेस्क –बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि फोबिया मुझे नहीं बल्कि डॉ. बी.डी. कल्ला को हो गया है। राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार है कि दस चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को दस महीने से भी कम समय पहले विधायक बने जेठानंद जैसे नए जनप्रतिनिधि के सवालों पर तीन दिन में दूसरी बार सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना मेरा अधिकार नहीं, बल्कि कर्त्तव्य है। यह जिम्मेदारी एक लाख मतदाताओं ने दी मुझे दी है। इस जिम्मेदारी का पालन करते हुए मैंने दस सवाल रखे हैं। आपको परिपक्व राजनीति का परिचय देते हुए इनके जवाब देने चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि मुद्दों को भटकाने से जेठानंद भटकने वाला नहीं है। उन्होंने फिर दोहराया कि कृषि विश्वविद्यालय को खंड-खंड करने और यहां के पेंशनर्स की समस्या का समाधान, ऊर्जा मंत्री रहते हुए बिजली कंपनी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने और प्रदर्शन के दौरान अपना मुकदमा हटवाने एवं दूसरों के अब तक पड़े रहने, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी में एक भी स्थाई कार्मिक नहीं होने, जिला अस्पताल की अनदेखी करने, रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान की बजाय रेल बाईपास को मुद्दा बनाए रखने, करमीसर रोड पर पूर्व चिह्नित स्थान पर बालिका महाविद्यालय नहीं खुलने देना जैसे दस सवालों के जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आज महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय स्टाफ को तरस रहा है। गत वर्ष प्रदेश के इकलौते पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दो टुकड़े हो गए और कल्ला मौन रहे। तकनीकी विश्वविद्यालय पूरे पांच साल कॉलेज परिसर में चलता रहा। कल्ला ने उद्योगों का जितना विकास नहीं किया, उससे बड़ा नासूर करणी औद्योगिक क्षेत्र से कृषि विश्वविद्यालय तक गंदे पानी के समुद्र के तौर पर दिया है। कल्ला का कभी इस ओर ध्यान ही नहीं गया। जिसके कारण आज सैकड़ों बीघा भूमि अनुपयोगी हो गई है। लोग वहां खड़े नहीं रह पाते। रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास नहीं हुआ। इस कारण यहां नए उद्योग नहीं आ पाए। कल्ला पूरे पांच साल में हवाई सेवाओं के विकास के मद्देनजर एयरपोर्ट विकास के लिए भूमि आवंटित नहीं करवा पाए। शहरी यूपीएससी भवन बनवा दिए, लेकिन इनमें स्टाफ नहीं लगा पाए। मुरलीधर व्यास नगर का कन्या महाविद्यालय दो कमरों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि कल्ला यह बताएं कि आज जोधपुर, कोटा और अजमेर जैसे संभाग मुख्यालयों के मुकाबले बीकानेर इतना पिछड़ा क्यों है? कोटा जैसा एक भी सर्किल बीकानेर में हो तो इसकी जानकारी दे। उन्होंने कहा कि कल्ला ने आधारभूत सुविधाओं का विकास बिना किए संस्थान खुलवाकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कल्ला ने बीकानेर के लिए इतना कुछ किया होता तो जनता उन्हें नकारती नहीं। विधायक ने कहा कि यह फोबिया वास्तव में विधानसभा में राजीव यूथ क्लब का मुद्दा उठाने से कल्ला को हुआ है। यदि कल्ला को लगता है कि मैं गलत हूं, तो राजीव यूथ क्लब का पिछले पांच सालों का आय-व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा बीकानेर की जनता के समक्ष रख दें।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री 28 जुलाई को आएंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे लोकार्पण
Next: बीकानेर : केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने किया मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क का निरीक्षण, प्रगतिरत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Related Stories

collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
bjp_1558841352
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

charlineraj_admin May 27, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.