Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : बीजेपी नेता स्व. सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा वटवृक्ष की बुनियाद स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जैसे महापुरुषों ने डाली – अर्जुनराम मेघवाल
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : बीजेपी नेता स्व. सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा वटवृक्ष की बुनियाद स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जैसे महापुरुषों ने डाली – अर्जुनराम मेघवाल

charlineraj_admin June 22, 2024 1 minute read
death anniversary of sundar singh bhandari

death anniversary of sundar singh bhandari

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर आज शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा रखी गई. जिसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहे. केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने स्वर्गीय भंडारी के जीवन परिचय के साथ उनके विचारों से भाजपा कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया. मेघवाल ने बताया भंडारी का निधन आज ही के दिन 22 जून 2005 को हुआ राजस्थान से भंडारी जी का ख़ास जुड़ाव रहा था.

सुन्दर सिंह भंडारी का जन्म 12 अप्रैल 1921 को उदयपुर में प्रसिद्द चिकित्सक डॉ. सुजान सिंह के घर पर हुआ था. 1942 में अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद मेवाड़ कोर्ट में वकालात की. 1946 में आरएसएस के प्रचारक बनने के बाद उन्हें सबसे पहले जोधपुर विभाग का काम दिया गया. 1948 के प्रतिबंध काल के दौरान भूमिगत रहते हुए भंडारी ने जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में सत्याग्रह का संचालन किया. शुरुआत में वे राजस्थान में जनसंघ के संगठन मन्त्री रहे. उन्ही के प्रयास से 1952 के चुनाव में राजस्थान से जनसंघ के आठ विधायक जीते.

1966 से 1972 तक वे राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रहे. आपातकाल के विरुद्ध हुए संघर्ष के दौरान उन्हें जेल हुई और जेल से ही वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. दो बार उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजा गया. तीसरी बार उन्होंने यह कहकर मनाकर दिया कि अब किसी अन्य कार्यकर्ता को अवसर मिलना चाहिए.

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित जनसंघ की स्थापना में अनुकरणीय भूमिका निभाने वाले आदरणीय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं आपके ओजस्वी और प्रखर विचारों के आलोक में हम अविराम कार्य करते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण के पथ पर निरंतर गतिमान रहेंगे भाजपा का आज जो वटवृक्ष दिखता है, उसकी बुनियाद स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जैसे महापुरुषों नहीं डाली है. उन्होंने कहा कि भंडारी आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी सादगी और राजनीति में शुचिता को हमेशा याद रखा जाएगा जो व्यक्ति राज्यपाल बनने के बावजूद अपनी धोती खुद धोता था, वो राजनीति जीवन में कितनी सादगी रखते रहे होंगे इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, श्याम सुंदर पंचारिया, महेश मूंड उपाध्यक्ष, हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, किशन गोदारा, जितेंद्र रजवी, आनंद सिंह भाटी, संवाई सिंह तंवर, हनुमान बेद, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, महेश व्यास, रामनिवास कसवा, भारती अरोड़ा, कमल आचार्य, नरसिंह सेवग, विनोद करोल, चंद्रप्रकाश गहलोत, संपत पारीक, सुमन छाजेड़, सुमन जैन कर्नल हेम सिंह, पंकज अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, मोती सिंह राठौड़, गोपाल अग्रवाल, दिलीप पूरी, ओमप्रकाश मीणा, भंवरलाल जांगिड, चंद्र मोहन जोशी, जसराज सिंवर, विनोद गिरी, सोहन चांवरिया, विक्रम सिंह भाटी, सुभाष वाल्मीकि, सरोज प्रजापत, सुशील शर्मा, रमजान अब्बासी, विक्रम राजपुरोहित, पवन स्वामी, प्रिय गिड़वानी, सुरेश भसीन, पाबुदान सिंह राठौड़, सुखाराम दावा, राजेश गहलोत, छगन प्रजापत, किशोर आचार्य, अनिल हर्ष, मूलचंद सोलंकी, सुधा आचार्य, राहुल पारीक, आशा पारीक, बाबूलाल सैनी, चथर सिंह, पूनम चंद विश्नोई, पवन भाटी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : छह माह में बदली जिला अस्पताल की सूरत, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मुख्यमंत्री की संकल्पना हो रही साकार
Next: लूणकरणसर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने की जनसुनवाई, वाजिब कार्यों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए खर्च होंगे करीब 41 लाख रू.

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.