Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • लूणकरणसर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने की जनसुनवाई, वाजिब कार्यों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए खर्च होंगे करीब 41 लाख रू.
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

लूणकरणसर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने की जनसुनवाई, वाजिब कार्यों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए खर्च होंगे करीब 41 लाख रू.

charlineraj_admin June 22, 2024 1 minute read
Public hearing of Cabinet Minister Godara

Public hearing of Cabinet Minister Godara

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर उपखंड मुख्यालय पर आमजन के परिवाद सुने, विभिन्न प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से करीब 41 लाख रुपए से अधिक लागत के कार्य स्वीकृत किए. आमजन की परिवेदनाएं सुनते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों की प्राथमिकता में होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण दूर दराज से बहुत उम्मीद लेकर विभागीय कार्यालय तक पहुंचते हैं. ग्रामीणों के वाजिब कार्य करने में अधिकारी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्परता से कार्यवाही करें. प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक चली जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर गोदारा ने अधिकारियों को दूरभाष पर ही निर्देश दिए. गोदारा ने कहा कि उपखंड मुख्यालय और ग्राम पंचायत स्तर पर कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव है ऐसे में टालम -टोल का रवैया ना रखें. होने लायक कार्यों को तुरंत प्रभाव से करें और यदि किसी प्रकरण में त्वरित कार्यवाही नहीं की जा सकती तो समुचित कारण के साथ परिवादी को जवाब प्रस्तुत किया जाए.

गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली और पानी की सुचारू उपलब्धता के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नई स्वीकृतियां जारी करवाई जा रही है. हर ढाणी तक पानी पहुंचे, बिजली मिले इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे. जनसुनवाई के दौरान लूणकरणसर और दूर दराज के क्षेत्र से बड़ी संख्या में आम जन अपने परिवाद लेकर उपस्थित हुए.

विधायक निधि से 40 लाख से अधिक राशि के कार्यों को मिली स्वीकृति
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांगों पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विधायक निधि से 40 लाख 95 हजार रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृतियां भी जारी की. गोदारा ने मलकीसर बड़ा में 9 लाख 95 हजार रुपए की लागत से सर्व समाज सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई. बीरमाणा में ग्रामीणों की मांग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 4 लाख 95 हजार, शेरपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कक्षा कक्ष हेतु 14 लाख तथा खेल मैदान हेतु 3 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई.

इसी प्रकार विद्यालय के खेल मैदान में कबड्डी मैट के लिए भी साढे तीन लाख रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई. मोखमपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार दीवारी निर्माण के लिए विधायक द्वारा 5 लाख की स्वीकृति दी गई. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन स्वीकृतियों के अनुसार गुणवत्ता पूर्वक कार्य जल्द से जल्द पूरे करवाए जाएंगे.

प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने प्राइवेट बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने 40 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : बीजेपी नेता स्व. सुन्दर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा वटवृक्ष की बुनियाद स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जैसे महापुरुषों ने डाली – अर्जुनराम मेघवाल
Next: बीकानेर : नशा निषेध जन जागरूकता पखवाड़ा, पीबीएम अस्पताल में कोटपा एक्ट के बारे में दी जानकारी

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.