Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : हरियाली तीज पर मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, संभागीय आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : हरियाली तीज पर मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, संभागीय आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

charlineraj_admin August 5, 2024 1 minute read
Divisional Commissioner Marudhara Biological Park inspection in Bikaner

Divisional Commissioner Marudhara Biological Park inspection in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में हरियाली तीज के अवसर पर सघन पौधारोपण अभियान के तहत मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओमप्रकाश बिश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, उपवन संरक्षक एस शरथ बाबू, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

संभागीय आयुक्त सिंघवी ने कहा कि हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव से आमजन में पौधारोपण के प्रति संदेश जाए इसके लिए समस्त तैयारी पूरी रखें. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिकों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए. संभागीय आयुक्त ने समारोह स्थल पर छाया, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय जलवायु में अनुकूलित पौधों जैसे रोहिड़ा, नीम, खेजड़ी, जाल इत्यादि का चयन किया जाए. उन्होंने पार्क के मुख्य मार्ग से अंदर के रास्ते के दोनों ओर भी छायादार पौधे लगवाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि रेगिस्तान जलवायु को ध्यान में रखते हुए ऐसे पौधों का चयन करें जिन्हें यहां कम पानी व देखभाल की आवश्यकता हो. संभागीय आयुक्त ने मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क की प्रगति का भी जायजा लिया और अब तक हुए कार्य की जानकारी ली उन्होंने कहा कि बकाया कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करवाएं. संभागीय आयुक्त ने अब तक पार्क में हुए कार्य की सराहना की और कहा कि इस पार्क के निर्माण से यहां वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

उपवन संरक्षक ने बताया कि वर्तमान में मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों के लिए 10 एनक्लोजर का निर्माण हो चुका है. यहां कुल 28 एनक्लोजर बनाए जाएंगे. प्रत्येक एनक्लोजर में वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास उपलब्ध करवाए जाने हेतु वृक्षारोपण भी किया गया है. साथ ही बायोलॉजिकल पार्क के ग्रीन जोन में भी पौधारोपण करवाया गया है जिससे वन्यजीवों हेतु उचित वातावरण तैयार किया जा सके.

गौरतलब है कि यह मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क 50 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित किया जा रहा है. इस पार्क में चिंकारा, ब्लैकबक, चीतल तथा अन्य शाकाहारी प्राणी एवं बाघ, बघेरा, एशियाई शेर, लकड़बग्घा, लोमड़ी, भेड़िया आदि मांसाहारी प्राणी तथा विभिन्न प्रजातियों के पक्षी एवं सरीसृप प्रजातियों के वन्य जीव रखे जाएंगे. यहां वन्यजीवों के लिए एक रेस्क्यू सेंटर का निर्माण भी बायोलॉजिकल पार्क के साथ ही किया जाएगा, जिनमें विभिन्न कारणों से घायल हुए वन्यजीवों के उपचार तथा उनके पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 को, अधिक से अधिक एल्बेंडाजोल दवा खिलाने के निर्देश
Next: हनुमानगढ़ : सीएचसी टिब्बी में जन सहयोग द्वारा किए गए पौधे व ट्री गार्ड भेंट

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.