Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 को, अधिक से अधिक एल्बेंडाजोल दवा खिलाने के निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 को, अधिक से अधिक एल्बेंडाजोल दवा खिलाने के निर्देश

charlineraj_admin August 5, 2024 1 minute read
Meeting on National Deworming Day in Bikaner

Meeting on National Deworming Day in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दौरान एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी. बीकानेर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान इससे जुड़ी तैयारी समय पर करने तथा प्रत्येक पात्र को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाने के निर्देश दिए. बैठक में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग संयुक्त निदेशक एल.डी पवार, उद्योग विभाग महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ. शिव प्रसाद जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रतनू ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते की और भूमि आवंटन संबंधी कार्यों के प्रस्ताव अविलंब भिजवाने व टाइमलाइन बनाकर काम करने के निर्देश दिए. जननी सुरक्षा योजना के तहत वंचित पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को योजना के लाभ, पात्रता और सुरक्षित मातृत्व के बारे में जानकारी दी जाए. राजश्री योजना से अधिक से अधिक बालिकाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएं. उन्होंने ई-फाइलिंग प्रणाली में तेजी लाने, केंद्र और राज्य की विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने व जनसुनवाई एवं संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए.

रतनू ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम लेडी एल्गिन स्कूल में आयोजित किया जाएगा. दवा लेने से वंचित रहे बच्चों व किशोर-किशोरियों को चिन्हित कर, 17 अगस्त को माॅप-अप दिवस पर एल्बेंडाजोल टैबलेट देना सुनिश्चित किया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए. समारोह के जिला नोडल अधिकारियों को जिला कार्यक्रम समन्यक एवं जिला औषधि भंडार से समन्वय रखते हुए एल्बेंडाजोल गोलियों की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता व समय पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि पेट में कीड़े (कृमि) से निजात दिलाने वाली यह दवा सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, मदरसों, तकनीकी संस्थानों, उच्च शिक्षण संस्थानों पर निःशुल्क खिलाई जाएगी. आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 5 वर्ष के अपंजीकृत बच्चों तथा विद्यालय नहीं जाने वाले 6 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों की सूची बनाकर माइक्रोप्लान तैयार किया गया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : शुद्ध आहार-मिलावट पर वार के तहत कार्यवाही, 70 टीन सड़ा मावा पकड़ा, जिला कलेक्टर ने कहा – कोल्ट स्टोर में तारीख से मेंटेन हो स्टॉक
Next: बीकानेर : हरियाली तीज पर मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, संभागीय आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.