Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : शुद्ध आहार-मिलावट पर वार के तहत कार्यवाही, 70 टीन सड़ा मावा पकड़ा, जिला कलेक्टर ने कहा – कोल्ट स्टोर में तारीख से मेंटेन हो स्टॉक
  • अपराध
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : शुद्ध आहार-मिलावट पर वार के तहत कार्यवाही, 70 टीन सड़ा मावा पकड़ा, जिला कलेक्टर ने कहा – कोल्ट स्टोर में तारीख से मेंटेन हो स्टॉक

charlineraj_admin August 5, 2024 1 minute read
Food safety action in Bikaner

Food safety action in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत सोमवार को कमला कॉलोनी स्थित सन्नो कोल्ड स्टोर पर औचक कार्रवाई की गई. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की जानकारी ली. उन्होंने वहां पड़े अन्य पीपों में रखे मावे की गुणवत्ता देखी और निर्देश दिए कि मिलावट करने वालों के विरूद्ध औचक कार्यवाहियां नियमित रूप से की जाए. कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार गोदारा तथा सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे.

https://charlinerajasthan.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-05-at-7.47.40-PM.mp4

कार्यवाही स्थल पर पहुंची जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने निर्देश दिए कि मिलावट करने वालों के विरूद्ध औचक कार्यवाहियां नियमित रूप से की जाए. आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मुहैया करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. जिला कलक्टर ने कोल्ड स्टोर पर मावे की आवक और इससे जुड़े रजिस्टर संधारण का अवलोकन किया. उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में कभी भी इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो. जिला कलेक्टर ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में कोल्ड चैन को पूरी तरह से मेंटेन रखा जाए तथा कोल्ड स्टोर में मावे का स्टॉक तारीख वाइस मेंटेन होना चाहिए.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश अनुसार मिलावट करने वालों के खिलाफ सतत कार्यवाहियां की जा रही हैं. इसी श्रंखला में यह कार्यवाही की गई. उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर का निरीक्षण करने पर यहां सड़े हुए और फफूंद लगे बदबूदार मावे के जंग लगे 70 पीपे पाए गए. कोल्ड स्टोर मालिक दीनदयाल मदान को मावे के मालिकों को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए, लेकिन वहां कोई नहीं आया.

इस दौरान इलाके में स्थित सभी मावा दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके इधर-उधर हो गए. सन्नो कोल्ड स्टोर से बरामद लावारिस सड़ा हुआ और बदबूदार जंग लगा 70 पीपा (1400 किलोग्राम) मावा जनहित में नष्ट करवाया गया. सीएमएचओ ने बताया कि सड़े हुए मावे को लोकहित में लावारिस मानते हुए जेसीबी मंगवाकर खड्डा खोदकर नष्ट करवाया गया. कार्यवाही के दौरान मावे के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में रही भक्तिरस की धूम, मंदिरों में विशेष अभिषेक, भण्डारा, भजन वाणी का आयोजन
Next: बीकानेर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 को, अधिक से अधिक एल्बेंडाजोल दवा खिलाने के निर्देश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.