Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • डबल इंजन सरकार ने लूणकरणसर के विकास को दी रफ्तार, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

डबल इंजन सरकार ने लूणकरणसर के विकास को दी रफ्तार, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

charlineraj_admin April 4, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-04-04 at 8.30.20 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को अनेक विकास सौगातें दीं. इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री कैबिनेट मंत्री गोदारा ने डबल इंजन सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है. लूणकरणसर क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है और विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है.

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने पीपेरा में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भवन का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि हमारी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियां बेहद कारगर हैं। हमें इन्हें भी प्रोत्साहित करना चाहिए. उन्होंने आम गुवाड़ में सामुदायिक भवन एवं गौशाला में टीन शेड का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मंत्री कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है.

खाद्य मंत्री गोदारा ने मलकीसर बड़ा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया. स्थानीय लोगों से जनसंवाद करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करती है तथा इससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संभव होता है. ढाणी पांडूसर में 46.50 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास एवं ट्यूबवेल का लोकार्पण किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है.

इसके पश्चात राजासर उर्फ करणीसर में 1 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं और प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है. उन्होंने कागासर में ट्यूबवेल एवं 5 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन का लोकार्पण किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्धता से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने इसे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताया.

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ किए जाएं. साथ ही अधिकारियों को पारदर्शिता, समयबद्धता और नियमित जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि लूणकरणसर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और आने वाले समय में क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे. इस दौरान प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, जिला परिषद सदस्य राजू दास स्वामी, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सारस्वत, हीरा राम गोदारा, सरपंच हेतराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अरजनसर में शिमला-कश्मीर जैसा नजारा, फसलें तबाह, पूरे इलाके में बिछी बर्फ की चादर !
Next: RPSC SI परीक्षा आज और कल, सख्ती बढ़ी: 100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे बंद, रियल टाइम वीडियोग्राफी अनिवार्य

Related Stories

collagehghg
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

RPSC SI परीक्षा आज और कल, सख्ती बढ़ी: 100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे बंद, रियल टाइम वीडियोग्राफी अनिवार्य

charlineraj_admin April 5, 2026
ीूीबीूविवविुिपीपीgfgिपिrtrt
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

अरजनसर में शिमला-कश्मीर जैसा नजारा, फसलें तबाह, पूरे इलाके में बिछी बर्फ की चादर !

charlineraj_admin April 3, 2026
ीूीबीूविवविुिपीपीgfg
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर से एक्सक्लूसिव अपडेट : कांग्रेस ने बदले समीकरण, बीकानेर के नेताओं की ताकत बढ़ी

charlineraj_admin April 3, 2026

Recent Posts

  • 12वीं में टॉपर बने श्रीडूंगरगढ़ के लाल भागीरथ सिंह से मिले शिक्षा मंत्री दिलावर, शिक्षा खर्च उठाने की घोषणा
  • RPSC SI परीक्षा आज और कल, सख्ती बढ़ी: 100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे बंद, रियल टाइम वीडियोग्राफी अनिवार्य
  • डबल इंजन सरकार ने लूणकरणसर के विकास को दी रफ्तार, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास
  • अरजनसर में शिमला-कश्मीर जैसा नजारा, फसलें तबाह, पूरे इलाके में बिछी बर्फ की चादर !
  • और बढ़ी बीकानेर कांग्रेस में रार…पूर्व मंत्री मेघवाल के 5 अप्रैल के कार्यक्रम को देहात कांग्रेस ने लेटर जारी कर बताया अनाधिकृत !

  • बीकानेर से एक्सक्लूसिव अपडेट : कांग्रेस ने बदले समीकरण, बीकानेर के नेताओं की ताकत बढ़ी
  • दो साल का रिश्ता…विवाद-झगड़ा और आखिरकार एक बना हत्या का शिकार तो दूसरा हत्यारा, खाजूवाला थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात !
  • बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश
  • LPG और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और खपत की जिला कलक्टर ने की समीक्षा, गेहूं खरीद केन्द्रों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जाना
  • जिले का नाम अच्छा है सबको मिलकर इसे और अच्छा करना है – जिला कलेक्टर निशांत जैन

You may have missed

660601671_122297038976023549_430319552535317507_n
  • Uncategorized

12वीं में टॉपर बने श्रीडूंगरगढ़ के लाल भागीरथ सिंह से मिले शिक्षा मंत्री दिलावर, शिक्षा खर्च उठाने की घोषणा

charlineraj_admin April 5, 2026
collagehghg
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

RPSC SI परीक्षा आज और कल, सख्ती बढ़ी: 100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे बंद, रियल टाइम वीडियोग्राफी अनिवार्य

charlineraj_admin April 5, 2026
WhatsApp Image 2026-04-04 at 8.30.20 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

डबल इंजन सरकार ने लूणकरणसर के विकास को दी रफ्तार, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

charlineraj_admin April 4, 2026
ीूीबीूविवविुिपीपीgfgिपिrtrt
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

अरजनसर में शिमला-कश्मीर जैसा नजारा, फसलें तबाह, पूरे इलाके में बिछी बर्फ की चादर !

charlineraj_admin April 3, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.