Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • RPSC SI परीक्षा आज और कल, सख्ती बढ़ी: 100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे बंद, रियल टाइम वीडियोग्राफी अनिवार्य
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

RPSC SI परीक्षा आज और कल, सख्ती बढ़ी: 100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे बंद, रियल टाइम वीडियोग्राफी अनिवार्य

charlineraj_admin April 5, 2026 1 minute read
collagehghg

जयपुर। Rajasthan Public Service Commission द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर–प्लाटून कमांडर पुलिस प्रतियोगी परीक्षा–2025 आज और कल दो दिनों तक आयोजित की जा रही है. परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त रखने के लिए आयोग ने इस बार विशेष सख्ती लागू की है. सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे, ई–मित्र एवं इंटरनेट आधारित सेवाएँ बंद रखी गई हैं. यह व्यवस्था ब्लूटूथ या अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से नकल की किसी भी संभावना को रोकने के उद्देश्य से की गई है.

दो दिनों में चार सत्रों में आयोजित हो रही इस परीक्षा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हिंदी तथा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान के पेपर हो रहे हैं. राज्य के 26 जिला मुख्यालयों और 15 उपखंड मुख्यालयों पर बनाए गए 1174 परीक्षा केंद्रों पर 7 लाख 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत की गई है. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है और महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम–2022 लागू होगा, जिसके तहत पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी या किसी भी प्रकार के तकनीकी साधन से नकल करने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पिछली परीक्षाओं में नकल के मामलों में पकड़े गए और डिबार अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर रियल टाइम तारीख और समय अंकन के साथ वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है. परीक्षा के दौरान होने वाली प्रत्येक गतिविधि वीडियो में दर्ज होगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जांच की जा सकेगी.

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी अनिवार्य किया है. पुरुष अभ्यर्थियों को आधी आस्तीन की कमीज, टी–शर्ट या कुर्ता तथा पैंट–पायजामा पहनने की अनुमति है, जबकि महिलाएँ सलवार–सूट या साड़ी के साथ आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज पहन सकती हैं. बालों में केवल साधारण रबर बैंड की अनुमति है। आभूषण, घड़ी, चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, स्कार्फ, ताबीज और अन्य सभी अतिरिक्त सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित है. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें, ड्रेस कोड का पालन करें और प्रतिबंधित सामग्री साथ न लाएँ, ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: डबल इंजन सरकार ने लूणकरणसर के विकास को दी रफ्तार, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने किए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास
Next: 12वीं में टॉपर बने श्रीडूंगरगढ़ के लाल भागीरथ सिंह से मिले शिक्षा मंत्री दिलावर, शिक्षा खर्च उठाने की घोषणा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
bjp_1558841352
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

charlineraj_admin May 27, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.