बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी पलट गई. हादसा नोखा से कंवलीसर गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर गांव से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ. मिली जानकारी के अनुसार सब्जियां और घरेलू सामान भरी पिकअप गाड़ी अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और पूरा सामान सड़क पर बिखर गया. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा और घटना की सूचना पुलिस को दी. गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई.
