Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा : कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा : कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

charlineraj_admin April 6, 2026
collageुाुा

बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला.कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज पार्टी के 47 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और संघर्ष यात्रा को साझा करने के उद्देश्य से यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हुई, जिसने आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक विशाल राजनीतिक संगठन का स्वरूप लिया। जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन तक और आज तक संगठन ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर राष्ट्र सेवा का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की शुरुआत “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ होती है, जो पार्टी की राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वर्ष 1965 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांत को पार्टी की वैचारिक नींव बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इसी मूल विचारधारा पर आगे बढ़ती रही है।
निहालचंद मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर विश्वास करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। उन्होंने पार्टी की पांच निष्ठाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन निष्ठाओं में राष्ट्रवाद सर्वोपरि है और यही भाजपा की पहचान है।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती का आधार है और सभी को मिलकर पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना चाहिए ।

देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समर्पण भाव से संगठन के कार्यों में जुटें और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कार्यक्रम में ओम सोनगरा, कर्नल हेम सिंह, पुष्पा गहलोत, दुर्गा पांडे, हरिकिशन जोशी, रामेश्वर पारीक, हनुमान सांखी, पूराराम ढाका सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया एवं मंच संचालन जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने किया ।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, कुंभाराम सिद्ध, मोहन सुराणा, चंपालाल गैदर, मुमताज अली भाटी, महावीर सिंह चारण, भवानी पाईवाल, सुशील कंवर राजपुरोहित, संपत पारीक, सरिता नाहटा, रघुवीर प्रजापत, दुष्यंत तंवर, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, मनीष सोनी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, सोहन प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, हेमनाथ जाखड, जिला मंत्री विनोद करोल, तरुण स्वामी, सुनीत हटीला, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, झमकू देवी, रामचंद्र सोनी, राजाराम ओझा पवन स्वामी, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजूषा भास्कर, चंद्रशेखर शर्मा, चोरुलाल सुथार, रामकुमार व्यास, सुरेंद्र स्वामी, अशोक मारु, जोगेंद्र शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष सोहन चांवरिया, विनोद गिरि, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत, कपिल शर्मा, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, धर्मपाल डूडी, देवरूप सिंह, शिखरचंद डागा, आरती आचार्य, उपासना जैन, भारती अरोड़ा, इंद्रा व्यास, सुमन जोशी, भानु आनन्द, जसोदा खत्री, अनु सुथार, राजश्री कछावा, मंजुलता रावत, दीपशिखा विजय, अंकित तंवर, निशान गौड़, हरीश भोजक, दिनेश भटनागर, अंकुश चोपड़ा, मुकेश बन, गजेंद्र भाटी, सुभाष स्वामी, रामदयाल पंचारिया, शिव पड़िहार, भंवरलाल साहू, अनूप गहलोत, नंदू गहलोत, संजय गुप्ता, अजय खत्री, नृसिंह सेवग, मुल्तान बेद, अरुण सोलंकी, अर्जुन कुमावत, ओमप्रकाश खीचड़, ताराचंद गहलोत, मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा सहित पार्षद, मंडल पदाधिकारी, एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 12वीं में टॉपर बने श्रीडूंगरगढ़ के लाल भागीरथ सिंह से मिले शिक्षा मंत्री दिलावर, शिक्षा खर्च उठाने की घोषणा
Next: IPL क्रिकेट मैच की तर्ज पर अब राजस्थान में भी होगा RPL, तैयारी में जुटी RCA एड हॉक कमेटी !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.