Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • ‘‘ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका’’ विषयक कार्यशाला, महाराजा गंगासिंह सतत विकास शोधपीठ एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
  • Uncategorized

‘‘ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका’’ विषयक कार्यशाला, महाराजा गंगासिंह सतत विकास शोधपीठ एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

charlineraj_admin April 25, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-04-25 at 4.51.35 PM

यूनिसेफ के सहयोग से महाराजा गंगासिंह सतत विकास शोधपीठ द्वारा ‘‘ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका’’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन बेसिक पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. कार्यशाला का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जोड़ते हुए शिक्षा, शोध एवं नवाचार को समाजोपयोगी बनाने की दिशा में विमर्श करना था.

कार्यशाला का उद्घाटन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दीक्षित के कर-कमलों से हुआ. अपने गूढ़ वक्तव्य में उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत की उन्नति के बिना समग्र राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं. विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को चाहिए कि वे ग्राम्य जीवन की समस्याओं को समझते हुए समाधानपरक शोध को बढ़ावा दें. विद्यार्थियों को सामाजिक यथार्थ से जोड़ना शिक्षा की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. कुलपति डॉ. दीक्षित ने यह भी उल्लेख किया कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को ‘थिंक टैंक’ के रूप में काम करना चाहिए.

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के परीक्षा नियंत्रक एवं महाराजा गंगासिंह सतत विकास शोधपीठ के निदेशक डॉ. राजाराम चोयल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान केवल ज्ञान केंद्र नहीं, अपितु सामाजिक उत्तरदायित्व के वाहक भी हैं. गाँवों के युवाओं को शिक्षित एवं जागरूक कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना अत्यंत आवश्यक है. डॉ. चोयल ने स्थानीय भाषाओं में सामग्री निर्माण तथा सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन पर बल दिया.

कार्यक्रम के दौरान बेसिक पी.जी. महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने कहा कि ग्रामीण विकास तभी साकार होगा जब शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों, नेतृत्व क्षमता और लोक-जीवन की समझ विकसित की जाए. महाविद्यालयों को ग्राम संपर्क अभियान प्रारंभ करना चाहिए ताकि विद्यार्थी अपने समाज के प्रति जिम्मेदारी महसूस करें.

यूनिसेफ राजस्थान के प्रतिनिधि सामाजिक नीति विशेषज्ञ शफकत हुसैन ने कहा कि यूनिसेफ बाल अधिकारों और समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रहा है, और उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका इसमें निर्णायक हो सकती है. ग्राम स्तरीय योजनाओं में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा संस्थान सरकारी योजनाओं और अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसियों के बीच सेतु का कार्य कर सकते हैं.

यूनिसेफ राजस्थान के कंसलटेंट विक्रम राघव ने ग्रामीण विकास की नीतिगत चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नीतियां तभी सफल होती हैं जब उनका कार्यान्वयन ज़मीनी स्तर पर हो. उच्च शिक्षण संस्थानों को चाहिए कि वे ग्राम पंचायतों एवं प्रशासन के साथ मिलकर लोकनीति और व्यवहार के बीच की खाई को पाटें. मंजरी संस्थान के मनीष सिंह ने कहा कि आज जरूरत है कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि वह सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बने. महाविद्यालयों को चाहिए कि वे ‘‘कम्युनिटी लैब्स’’ की स्थापना करें जहाँ विद्यार्थी समाज की समस्याओं का समाधान खोजें.

इस अवसर पर अमित पाण्डे ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार गैर-सरकारी संगठन एवं शिक्षा संस्थान मिलकर ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य और जल संरक्षण जैसे विषयों पर ठोस कार्य कर सकते हैं. उन्होंने मॉडल विलेज डेवलपमेंट की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला.

कार्यशाला में बीकानेर जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी की. चर्चा सत्र में सहभागीगणों ने क्षेत्रीय समस्याओं, संसाधनों और समाधान की दिशा में अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम का संचालन नेशनल केरियर काउन्सलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन समिति ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं यूनिसेफ जैसे सहयोगी संस्थान के प्रति आभार प्रकट किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आतंकी हमले के शिकार जयपुर के नीरज उधवानी के परिजनों को सरकार दे मुआवजा व सरकारी नौकरी – अशोक गहलोत
Next: बीकानेर में अब नहरबंदी के मद्देनजर एक दिन छोड़कर एक दिन होगी जल आपूर्ति

Related Stories

collagefdfुिुeerhghhgh
  • Uncategorized

आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल

charlineraj_admin February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-01-06 at 7.22.32 PM
  • Uncategorized

बीकानेर जिला ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

charlineraj_admin January 6, 2026
  • Uncategorized

बीकानेर MP रहते धर्मेन्द्र को क्या रहा मलाल, उनके तत्कालीन निजी सचिव व्यास ने सुनें !

charlineraj_admin November 24, 2025

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.