Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • सांखला और कोटगेट फाटक मामले में भूमि अधिग्रहण होते ही वर्क ऑर्डर होंगे जारी, बाजार में नगर निगम बनाएगा टू सीटर व थ्री सीटर पिंक टॉयलेट, बॉयोलोजिकल पार्क में चीता लाने का भी होगा प्रयास – जिला कलेक्टर
  • Uncategorized

सांखला और कोटगेट फाटक मामले में भूमि अधिग्रहण होते ही वर्क ऑर्डर होंगे जारी, बाजार में नगर निगम बनाएगा टू सीटर व थ्री सीटर पिंक टॉयलेट, बॉयोलोजिकल पार्क में चीता लाने का भी होगा प्रयास – जिला कलेक्टर

charlineraj_admin July 14, 2025
WhatsApp Image 2025-07-14 at 6.30.45 PM

बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली. बैठक में बीडीए कमिश्नर डॉ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बीडीए कोलोनाइजर्स समेत अन्य के सहयोग से शहर में कुल 1 लाख 65 हजार पौधे लगाएगा. नागणेची रोड़ का विकास बीडीए के द्वारा किया जाएगा. रायसर को लेकर जिला परिषद के द्वारा पर्यटन मुख्यालय को भेजे गए 7 करोड़ रू. के प्रोजेक्ट में बीडीए को कार्य एजेंसी बनाने पर भी सहमति बनी. विदित है कि रायसर में सात करोड़ की लागत से हाई मास्क लाइट, सनसेट व्यू रोड़, लव कुश वाटिका, आर्टिफिशियल तालाब, हैरिटेज पैंटिंग्स, पार्किंग, सोलर लाइट्स, बस स्टैंड, सीसीटीवी कैमरा समेत कई आधारभूत सुविधाओं का विकास शामिल है. बैठक में बिना तैयारी के आए बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को नोटिस देने के निर्देश दिए.

बाजार में कम स्थान वाली जगहों पर नगर निगम बनाएगा टू सीटर, थ्री सीटर पिंक टॉयलेट
नगर निगम की समीक्षा कै दौरान नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण सैटेलाइट हॉस्पिटल के पास और भ्रमण पथ पर किया जाएगा. इसके अलावा शहर में मुख्य बाजारों में जहां पर्याप्त जगह नहीं है वहां महिलाओं के लिए टू सीटर, थ्री सीटर टाइप पिंक टॉयलेट का निर्माण करीब आधा दर्जन स्थलों पर किया जाना प्रस्तावित है. नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि जोधपुर से हाइड्रोलिक लैडर मिल गया है लिहाजा शहर में ऊंची ईमारत बनाने को लेकर अब अनुमति मिल सकेगी. रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र इलाके में पांच नंबर रोड़ का डिवाइडर भी नगर निगम के द्वाार विकसित किया जाएगा. जिला कलेक्टर ने बीडीए और नगर निगम को विभिन्न पार्कों में रोहिड़ा का पौधे लगाने के निर्देश भी दिए.

सांखला और कोटगेट फाटक मामले में भूमि अधिग्रहण होते ही वर्क ऑर्डर कर दिए जाएंगे जारी
पीडब्ल्यूडी की समीक्षा के दौरान संबधित अधिकारी ने बताया कि सांखला फाटक और कोटगेट फाटक को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के दौरान ही टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही वर्क ऑर्डर तत्काल जारी किए जा सके और कार्य तत्काल शुरू हो जाए. जिला परिषद सीईओ ने सभी विभागाध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी विभाग का कार्य हो अगर वो किसी भी ग्राम पंचायत या पंचायत समिति को पत्र लिखे तो इसकी एक कॉपी जिला परिषद सीईओ को भी आवश्यक रूप से दे ताकि कार्यों की मॉनिटरिंग की जा सके.

बॉयोलोजिकल पार्क में निर्माण कार्य जारी, चीता लाने का भी होगा प्रयास
बैठक में आरएसआरडीसी के अधिकारी ने बताया कि बॉयोलोजिकल पार्क में निर्माण कार्य जारी है. कुछ शाकाहारी जानवर शिफ्ट भी किए जा चुके हैं. इसे आम जनता के लिए जल्दी ही शुरू किया जाएगा. जिला कलेक्टर ने बॉयोलोजिकल पार्क में बाघ और शेर के साथ साथ चीता भी यहां लाने को लेकर प्रयास करने को कहा.

वन विभाग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करेगा पौध वितरण
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की कुल 30 नर्सरी में 17.8 लाख पौधे तैयार किए गए हैं. जिला कलेक्टर ने कहा कि पौध वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करना है। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पौध देने की बाध्यता हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो पैसे लेकर आ गया, उसे पौधे दे दो.

बैठक में मौसमी बिमारियों को देखते हुए फल, सब्जी इत्यादि को अच्छे से धोकर इस्तेमाल करने, डायरिया रोकने को लेकर बाजार में बिकने वाली दवा लोप्रोमाइड के इस्तेमाल न करने को लेकर ड्रग कंट्रोलर के जरिए दुकानदारों को जागरूक करने, खनिज विभाग के अधिकारियों को ओवरलोडेड गाड़ियों को चैक करने, कपिल सरोवर में आईजीएनपी नहर से पानी डालने और उनके घाटों का निर्माण शीघ्र करवाने, मेडिकल कॉलेज के एक भाग में गिरी बिल्डिंग को देखते हुए खस्ताहाल हुई बिल्डिंग के अन्य पार्ट को गिराने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए.

बैठक में जिला कलेक्टर ने पिछले दो साल में विभिन्न विभागों की हुई बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए पेंडिग कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए. बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर डॉ अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहन लाल, एडीएम नगर रमेश देव समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोलायत में मासूम की दर्दनाक मौत, बिखर गया शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा !
Next: कल बीकानेर आएंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि, बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
  • अधिवक्ता पीर जफर शाह बने बीकानेर कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
  • कम किराये का झांसा देकर लूट करने के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस ने वारदात का 6 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को दबोचा, ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को बनाता था शिकार, पहले से 10 मामले दर्ज

You may have missed

WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 7.37.11 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 5.34.44 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन

charlineraj_admin July 16, 2026
748700945_1518657023330947_43706190915002427_n
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.