Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : MGSU में ‘ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका’ विषयक कार्यशाला, महाविद्यालयों के प्राचार्यो/प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : MGSU में ‘ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका’ विषयक कार्यशाला, महाविद्यालयों के प्राचार्यो/प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

charlineraj_admin November 8, 2024 1 minute read
Workshop on 'Role of Higher Educational Institutions in Rural Development' at MGSU

Workshop on 'Role of Higher Educational Institutions in Rural Development' at MGSU

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में महाराजा गंगासिंह सतत् विकास शोधपीठ एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय स्थित संत मीराबाई सभागार में किया गया. इसका
उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों को उन्नत भारत अभियान एवं सतत् विकास लक्ष्यों का
पंचायती राज के माध्यम से क्रियान्वयन कैसे हो इस विषय पर ओरियंट करना था. इस
कार्यशाला में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के
प्राचार्यों/प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

महाराजा गंगासिंह सतत् विकास शोधपीठ के प्रभारी प्रोफेसर राजाराम चोयल ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा विश्वविद्यालय गोद लिए गांव के विकास के माध्यम से सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित करता आया है. युनिसेफ के शफकत हुसैन ने कार्यक्रम का परिचय एवं रूपरेखा प्रस्तुत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दिक्षीत ने बताया कि भारत का विकास उच्च शिक्षण संस्थानों के सहयोग के बिना संभव नहीं ओर देश के युवाओं को इस प्रक्रिया में जोड़ने से विकास की गति दुगुनी हो जाएगी.

Workshop on 'Role of Higher Educational Institutions in Rural Development' at MGSU

उन्होनें उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के गांवों के विकास में योगदान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें एवं प्रण ले कि भागीदारी की शुरूआत स्वयं से करें. कार्यक्रम में बीज वक्ता के रूप में बोलते हुए यूनिसेफ भारत की सामाजिक निति एवं समाज सुरक्षा प्रमुख हयुन ही बाॅन ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान भारत के ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं एवं उन्होने प्रतिभागियों से आहवान किया कि आप विषम परिस्थितियों एवं मरूस्थलीय क्षेत्र के परिवेश से परिचित हैं. यहां की समस्याओं से परिचित होने के कारण यहां के उच्च शिक्षण संस्थान, क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार विकास की नितियां बनाने में सरकार का सहयोग कर क्षैत्र के विकास की प्रक्रिया को गति दे सकते हैं.

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारी महापौर सुशिला राजपुरोहित ने बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान संभव है इसलिए उच्च शिक्षण संस्थानों को आगे आकर ग्रामीण विकास में सहयोग करना चाहिए. प्रथम तकनिकी सत्र में पेनेलिस्ट के रूप में बोलते हुए यूनिसेफ के सामाजिक निति विशेषज्ञ
सोमेन बागची ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े हुए शिक्षक स्थानीय परिवेश से
परिचित होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं के बेहतर समाधान प्रस्तुत कर
सकते हैं एवं उनमें स्थानीय विकास को गति देने का कौशल है.

यूनिसेफ दिल्ली कार्यालय से ऑनलाईन माध्यम से जुडे़ युनिसेफ प्रतिनिधि आयुष ने ’’युवा योजना’’ के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उदेश्य युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों को एवं विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान समय में उपल्लबध अवसरों के बारे में अवगत कराना है. द्वितीय तकनिकी सत्र में आईआईटी जोधपुर से डाॅ. विवेक विजय ने प्रतिभागियों को उन्नत भारत अभियान के बारे में जानकारी दी. इसी सत्र में यूनिसेफ राजस्थान के विक्रम सिंह राघव ने पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीय करण के बारे में विस्तार से चर्चा की. इसी सत्र में खुला मंच के माध्यम से विभिन्न प्रतिभागियों से कार्यशाला के विषय में सुझाव आंमत्रित किए गए एवं कार्यशाला के विषय के विभिन्न आयामों पर खुली चर्चा की गई. कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर राजाराम चोयल ने आंगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संतोष क ंवर शेखावत ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : आईजी ने किया नशे के विरुद्ध चलने वाले जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन, बताया सहारनीय प्रयास
Next: बीकानेर : जेठाराम बिश्नोई को 31 साल बाद मिला शहीद का दर्जा, पश्चिम बंगाल में पेट्रोलिंग के दौरान नदी में गिरी थी नाव

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.