Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : आपातकाल की बरसी आज, भारतीय जनता पार्टी ने मनाया काला दिवस, कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर लगाया आपातकाल – कांशीराम गोदारा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : आपातकाल की बरसी आज, भारतीय जनता पार्टी ने मनाया काला दिवस, कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर लगाया आपातकाल – कांशीराम गोदारा

charlineraj_admin June 25, 2024 1 minute read
BJP celebrated black day

BJP celebrated black day

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लागू करने की आज 49वीं बरसी है. देश-प्रदेश सहित बीकानेर में भी भारतीय जनता पार्टी शहर व देहात द्वारा मंगलवार को भाजपा संभाग कार्यालय में इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान बीकानेर भाजपा शहर व देहात की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया. इस दौरान आपात काल के दिनों में संघर्ष करने वाले रिखब दास जी बोड़ा व मुमताज अली भाटी का सम्मान किया गया. 25 जून को प्रतिवर्ष भारतीय जनता पार्टी इस दिन को काले दिवस के रूप में मानती आ रही है.

बीकानेर में भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता- भाजपा प्रदेश पुर्व प्रदेश मंत्री काशीराम जी गोदारा रहे. संगोष्ठी को बीकानेर पक्षिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ नेता रिखब दास बोड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुमताज अली भाटी, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल जी जोशी ने संबोधित किया. आपात काल के दिनों में संघर्ष करने वाले रिखब दास जी बोड़ा, मुमताज अली भाटी का सम्मान किया गया.

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता कांशीराम गोदारा ने सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस आज कह रही कि भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही. असल में लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने 1975 में देश में इमरजेंसी लगाकर की थी यह इमरजेंसी कांग्रेस ने केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए की थी. कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाया उसकी बरसी को हम काला दिवस के रूप में मना रहे और उस समय मीसा कानून के तहत जेलों में डाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर रहें और राजस्थान सरकार उन स्वतंत्रता सेनानियों को पेंशन दे रही है यह फर्क है कांग्रेस और भाजपा में है.

इस अवसर पर विधायक जेठानन्द व्यास ने बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण सुनाए और कहा कि यह घटनाएं हमने प्रत्यक्ष देखी है. महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित ने स्वतंत्रता सेनानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपने जो कष्ट सहे उसी के फलीभूत आज केन्द्र व राज्य व बीकानेर शहर में भाजपा की सरकार है पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज भाजपा जो खड़ी यह उन महान लोगों की तपस्या जिसके परिणामस्वरूप भाजपा का जनाधार है. आज भारत मे सर्वोच्च पद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महापौर सांसद विधायक भाजपा के कार्यकर्ता है.

इस अवसर पर बीकानेर नगर निगम उपमहापौर राजेंद्र पवार, शहर जिला महामंत्री श्याम चौधरी, देहात महामंत्री श्याम पंचारिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, भाजपा संभाग मीडिया संयोजक मुकेश आचार्य, जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, भाजपा जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, मंडल महामंत्री अनिल हर्ष, देहात भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, जिला मंत्री कौशल शर्मा, भाजपा शहर जिला मंत्री महेश व्यास, महिला मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, शहर भाजपा जिला मंत्री भारतीय अरोड़ा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : पीबीएम चर्म रोग विभाग में विटिलिगो दिवस पर जागरुकता शिविर, चर्म रोग विशेषज्ञ ने भ्रांतियों व सही इलाज पर की बात, विद्यार्थियों के लिए हुआ सेमीनार
Next: बीकानेर : जलदाय विभाग तत्परता से जुटा पेयजल वितरण प्रणाली सुदृढ़ करने में, मुख्यमंत्री की संकल्पना का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.