भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार कल बीकानेर प्रवास पर रहेंगे. उनके इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर भाजपा शहर जिला इकाई ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में एक विशेष तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हों.
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि कल होने वाली बैठक की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के लिए दो अलग-अलग सत्रों का आयोजन किया जाएगा. प्रथम बैठक सुबह 9:30 बजे आयोजित होगी इस बैठक में प्रदेश और संभाग के सभी वर्तमान जिला एवं प्रदेश के अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. द्वितीय बैठक दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगी इस बैठक में प्रदेश और संभाग के निवर्तमान अपेक्षित पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल प्रदेश मंत्री अपूर्व सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ संभाग के सभी विधायक, विधायक प्रत्याशी शामिल हों.
जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने बताया की दोनों बैठकों के लिए अपेक्षित पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है. प्रवेश स्थल पर रजिस्ट्रेशन की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि केवल सूची में शामिल और अपेक्षित पदाधिकारी ही बैठक में भाग ले सकें. जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी मानी जाती है, अतः सभी पार्टी की इस गरिमा और अनुशासन के अनुरूप ही अपना आचरण रखें. जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने बताया कि शहर जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अलग-अलग विभागों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, जिसके अंतर्गत सभी पदाधिकारी तुरंत प्रभाव से अपने काम में जुट गए हैं.
इस महत्वपूर्ण तैयारी बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, दीपक गहलोत,किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत,भूपेंद्र शर्मा, मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुमन शेखावत, सुनीता अटीला, तरुण स्वामी, किशन चौधरी, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़, नरसिंह सेवक, मुकेश ओझा, हरीश भोजक, इमरान खान कायमखानी, चंद्र प्रकाश गहलोत, संतोष शर्मा, अंकित तंवर, ताराचंद गहलोत सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
