Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : अब फ्री होगी जांच, बिना जनाधार फ्री जांच बंद होने पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से मिले कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष सियाग, आश्वासन के बाद आदेश जारी,
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : अब फ्री होगी जांच, बिना जनाधार फ्री जांच बंद होने पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से मिले कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष सियाग, आश्वासन के बाद आदेश जारी,

charlineraj_admin July 9, 2024 1 minute read
Bishnaram Siyag Gunjan Soni meeting

Bishnaram Siyag Gunjan Soni meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में बिना जनाधार फ्री जांच नहीं करने के मामले को लेकर बीकानेर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने  सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल गुंजन सोनी से मुलाकात की और फ्री जांच बंद कर की जा रही अवैध शुल्क वसूली को तुरंत वापिस लेने की मांग की. इस पर डॉ. गुंजन सोनी ने सियाग को आश्वासन दिया कि इस निर्णय पर जल्द ही समीक्षा की जाएगी. इसके बाद चिकित्सा विभाग की ओर से नया आदेश निकालकर जनाधार की बाध्यता समाप्त कर दी.

Bishnaram Siyag Gunjan Soni meeting

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए पीबीएम, एसएसबी, जिला अस्पताल तथा गंगाशहर सैटेलाइट अस्पातल के अधीक्षकों को कहा है कि विशेष परिस्थिति में आने वाले ऐसे मरीज जिनके पास जन आधार कार्ड नहीं होने पर उन्हें इस आधार पर शिथिलता प्रदान किया जा सकती है कि ऐसे रोगी तुरन्त जन आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करें. इस हेतु रोगी अपना सहमति पत्र प्रस्तुत करें. समस्त अधीक्षक ऐसे रोगियों द्वारा प्रदत्त पहचान पत्र की प्रति संलग्न कर जिला कलक्टर को भी सूचित करेंगें, ताकि जिला कलक्टर स्तर पर उनका जन आधार कार्ड बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सके.’’

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने एसपीएमसी से सम्बद्ध चिकित्सालयों के चिकित्सा अधीक्षकों एवं जांच कार्य से सम्बन्धित विभागाध्यक्षों द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है. साथ ही राजस्थान राज्य के सभी मरीजों की मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजनान्तर्गत अधिसूचित सभी जांचें निःशुल्क किये जाने, बिना जन आधार कार्ड वाले मरीजों के पहचान पत्र की प्रति प्राप्त नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित करने के आदेश जारी किये है.

बता दें कि जून 2022 में निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान के आदेश क्रमांक निदे/मुनिदयो/ 2022/583 दिनांक 03.06.2022 को राजस्थान सरकार द्वारा जारी के आदेश में ‘‘मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सभी राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले समस्त ओपीडी एवं आईपीडी मरीजों के लिए जन आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है, जिससे रोगीं को दिए गए उपचार एवं जांच का रिकार्ड भी रखा जा सके तथा रिकार्ड के साथ साथ होने वाली बीमारियों के बारे में भी विश्लेषण किया जा सके.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : पीबीएम अस्पताल में एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 30 लाख रुपए की लागत से बनवाए शौचालय, मरीजों को मिलेगी सुविधा
Next: जयपुर : प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद हरियाणा के 2 दिवसीय दौरे पर सतीश पूनिया, जिला कार्य समिति बैठक व जिला प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.