Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM

जयपुर। राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, खेजड़ी सहित अन्य वृक्षों को बचाने तथा सोलर परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. बीकानेर संभाग संयोजक, सोशल मीडिया भाजपा राजस्थान कोजूराम सारस्वत ने बताया कि पर्यावरण प्रेमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियों को 10 प्रतिशत भूमि पर वन क्षेत्र विकसित करना होगा. इसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इसके लिए बिहारीलाल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

कोजूराम सारस्वत ने बताया कि राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी तथा अन्य वृक्षों को कटने से बचाने के लिए पश्चिमी राजस्थान के 36 बिरादरी के पर्यावरण प्रेमियों एवं संत समाज द्वारा लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में सदन के पटल पर घोषणा की थी कि विभिन्न प्रदेशों के ट्री एक्ट का अध्ययन करते हुए राजस्थान में भी एक मजबूत एवं प्रभावी कानून बनाया जाएगा.

इस दिशा में मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विधि मंत्री, पर्यावरण मंत्री, राजस्व मंत्री सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी एवं समाज के प्रमुख विधिवेत्ताओं को शामिल किया गया. कमेटी ने विभिन्न बैठकों में राजस्थान में विद्यमान कानूनों तथा देश के अन्य राज्यों के ट्री एक्ट का विस्तृत अध्ययन कर सभी पहलुओं पर विचार किया और एक ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंप दिया है.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आगामी मानसून सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में इस ड्राफ्ट का अनुमोदन कर इसे मानसून सत्र में विधानसभा के पटल पर विचारार्थ रखेगी. व्यापक विचार-विमर्श एवं चर्चा के बाद राजस्थान में एक प्रभावी एवं मजबूत ट्री एक्ट अस्तित्व में आने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री जी के 14 एवं 15 अगस्त को बीकानेर प्रवास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. पर्यावरण संरक्षण एवं राजस्थान की हरित विरासत को बचाने की दिशा में सरकार के इन निर्णयों को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.28.49 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 3.18.57 PM (1)
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी
  • बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती

  • राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे, नोटिफिकेशन जारी, एनओसी और भूखंडों की प्रक्रिया समेत सभी कार्यों का रास्ता साफ़, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक बंसल से पचीसिया ने की चर्चा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के तहत ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का होगा अनावरण
  • स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40वाँ स्थापना दिवस समारोह और डॉ. के. एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित, विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाएं विश्वविद्यालय : राज्यपाल हरि भाऊ बागडे
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
  • हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.28.49 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.