Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

charlineraj_admin August 8, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.28.49 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को नौरंगदेसर में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया. लगभग एक करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार, गांवों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि नौरंगदेसर का यह नया स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं व्यवस्थित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे ग्रामीणों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाकर आमजन को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है.

गोदारा ने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में आयोजित हो रहा है. यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं. उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के जरिए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, पूर्व प्रधान राजकुमार कस्वां, रामनिवास खींचड़, जुगल सिंह, ख्यालीराम मूंड और कन्हैयालाल सारस्वत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी
Next: नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 3.18.57 PM (1)
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी
  • बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती

  • राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे, नोटिफिकेशन जारी, एनओसी और भूखंडों की प्रक्रिया समेत सभी कार्यों का रास्ता साफ़, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक बंसल से पचीसिया ने की चर्चा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के तहत ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का होगा अनावरण
  • स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40वाँ स्थापना दिवस समारोह और डॉ. के. एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित, विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाएं विश्वविद्यालय : राज्यपाल हरि भाऊ बागडे
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
  • हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.28.49 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.