Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया सतर्कता दिवस
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया सतर्कता दिवस

charlineraj_admin April 18, 2026 1 minute read
collagefgfgf (1)

बीकानेर जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया. राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से नाल गाँव में जागरूकता रैली निकाली. राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय नाल मे प्रधानाचार्य हरीकिशन मेहरडा के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया. हिंदू परंपरा में अक्षय तृतीया को विवाह के लिए शुभ तिथि मानने से इस दिन बाल विवाह की आशंका को देखते हुए संस्था गांव-गांव में जागरूकता अभियान चला रही है.

राजस्थान महिला कल्याण मंडल जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर बीकानेर को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है और बीकानेर में हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है. संगठन खास तौर से बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील अक्षय तृतीया जैसे मौकों पर प्रशासन व सरकार के सहयोग से इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाता रहा है. राजस्थान महिला कल्याण मंडल देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है.

बीकानेर जिले में अब तक बाल विवाह के खिलाफ अभियान की सफलता पर संतोष जाहिर करते हुए राजस्थान महिला कल्याण मंडल के निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन की आड़ में बाल विवाह जैसे अपराध को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. प्रशासन व नागरिक समाज संगठनों की सतर्कता से अब अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाहों की संख्या में खासी कमी आई है लेकिन हमें इसे पूरी तरह रोकने की जरूरत है.

परियोजना के जिला जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि चंद वर्षों पहले तक लोगों को यह भी नहीं पता था कि नाबालिग बच्चों की शादी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (पीसीएमए), 2006 के तहत दंडनीय अपराध है. इसमें किसी भी रूप में शामिल होने या सेवाएं देने पर दो साल की सजा व जुर्माना या दोनों हो सकता है. इसमें बाराती और लड़की के पक्ष के लोगों के अलावा कैटरर, साज-सज्जा करने वाले डेकोरेटर, हलवाई, माली, बैंड बाजा वाले, मैरेज हाल के मालिक और यहां तक कि विवाह संपन्न कराने वाले पंडित और मौलवी को भी अपराध में संलिप्त माना जाएगा और उन्हें सजा व जुर्माना हो सकता है. लेकिन जमीन पर हमारे गहन जागरूकता अभियानों से जागरूकता बढ़ी है और हालात बदले हैं. अब लोग बाल विवाहों की सूचना दे रहे हैं और प्रशासन तुरंत इसकी रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रहा है. यह एक उल्लेखनीय बदलाव है और हमें विश्वास है कि हम 2030 से पहले ही बीकानेर को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन 250 से भी ज्यादा सहयोगियों के साथ बाल विवाह की ऊंची दर वाले देश के 450 से भी ज्यादा जिलों में इस अपराध के खिलाफ अभियान चला रहा है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान की राजनीति में बड़ी हलचल : विधायक रविंद्र भाटी की सुरक्षा घटाने पर बवाल
Next: बज्जू पुलिस अवैध डोडा-पोस्त के साथ मनीष बिश्नोई को किया गिरफ्तार, “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत मिठडिया रोड तेजपुरा फांटा पर कार्रवाई

Related Stories

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

You may have missed

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.