मुंबई दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश जी के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनता की खुशहाली की प्रार्थना की. दर्शन के बाद गहलोत ने परिजनों के साथ समय बिताया और अपने जन्मदिवस का विशेष पल परिवार संग मनाया. उनकी बेटी सोनिया ने तिलक लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिसे उन्होंने बेहद भावुक पल बताया. सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयों पर आभार व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा – “आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मुझे जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है.”

