Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : राज्यपाल ने बीएसएफ की साँचू पोस्ट का किया निरीक्षण, जवानों से किया संवाद, कहा – जवानों के राष्ट्र प्रेम और सीमाओं पर मुस्तैदी के हौसले को प्रणाम
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : राज्यपाल ने बीएसएफ की साँचू पोस्ट का किया निरीक्षण, जवानों से किया संवाद, कहा – जवानों के राष्ट्र प्रेम और सीमाओं पर मुस्तैदी के हौसले को प्रणाम

charlineraj_admin August 28, 2024 1 minute read
Governor inspected BSF's Sanchu post in Bikaner

Governor inspected BSF's Sanchu post in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने बुधवार को बीकानेर जिला मुख्यालय से लगभग 180 किलोमीटर दूर भारत-पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की साँचू पोस्ट का निरीक्षण किया. राज्यपाल ने यहां बीएसएफ के जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की. इस दौरान बीएसएफ के आईजी एम. एल. गर्ग, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे.

जवानों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा प्रहरी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. इनके बीच उपस्थित होना गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि जवानों के राष्ट्र के प्रति प्रेम और देश की सीमाओं पर मुस्तैदी से तैनात रहने के हौसले को प्रणाम करता हूं. उन्होंने साँचू चौकी को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यहां तैनात सैनिक, राष्ट्र की धरोहर हैं. ये जवान विपरीत परिस्थितियों में देश की आंतरिक और बाहरी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, जिसकी बदौलत आम आदमी चैन की नींद सो पाते हैं. उन्होंने यहां तैनात विभिन्न राज्यों के जवानों से बातचीत की और उन्हें फल भेंट किए.

सीमांत क्षेत्र के लोगों को मिले सभी आधारभूत सुविधाएं

राज्यपाल ने यहां आंतरिक सुरक्षा संबंधी बैठक ली. उन्होंने कहा कि पुलिस, बीएसएफ, सेना और सीआईडी सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता से कार्य करें और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर नजर रखें. उन्होंने सीमांत क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और सीमांत क्षेत्र में आसूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए. राज्यपाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी पूर्ण गंभीरता रखें. राज्यपाल ने कहा कि यहां रहने वाले लोगों को केंद्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का लाभ दिया जाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार भी मिले. उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मन में देश के प्रति सम्मान के भाव जगाएं। साथ ही नागरिकों में सेना के प्रति भी आदर भाव हो.

राज्यपाल ने किया सीमांत क्षेत्र का अवलोकन

इससे पहले राज्यपाल ने सांचू चौकी में सांचू माता मंदिर के दर्शन किए. पर्यटन की दृष्टि से यहां विकसित किए गए म्यूजियम का अवलोकन किया. आमजन के अवलोकनार्थ रखे गए हथियार और विभिन्न तस्वीरों को देखा और कहा कि आमजन तक सीमा सुरक्षा बल के स्वर्णिम इतिहास और गौरवमयी वर्तमान को पहुंचाने की दृष्टि से यह म्यूजियम बेहद उपयोगी है. उन्होंने यहां ऑडियो विजुअल हॉल में बीएसएफ के इतिहास और उपलब्धियों से जुड़ी लघु फिल्म देखी और केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार का अवलोकन किया. इस दौरान सीमाजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया. राज्यपाल ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा. राज्यपाल श्री बागड़े ने सीमांत क्षेत्र का दौरा किया तथा शांति एवं सुरक्षा प्रबंधन को देखा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, कहा – शिक्षा से वंचित ना रहे कोई भी बच्चा
Next: बीकानेर : खाजूवाला के पूगल में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यशाला, प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा – भाजपा अपने सदस्यों के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी 

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.