Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, कहा – शिक्षा से वंचित ना रहे कोई भी बच्चा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, कहा – शिक्षा से वंचित ना रहे कोई भी बच्चा

charlineraj_admin August 28, 2024 1 minute read
Bikaner in Bikaner: Governor took a meeting of district level officials, said - no child should be deprived of education.

Bikaner in Bikaner: Governor took a meeting of district level officials, said - no child should be deprived of education.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क –  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि 14 वर्ष तक कोई भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए. राज्यपाल ने बुधवार को बीकानेर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधकरियों की बैठक में यह निर्देश दिए. राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का मूल आधार है। इसे ध्यान रखते हुए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ा जाए.

उन्होंने कहा कि घुमन्तू और भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें, स्कूलों तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिले, यह सुनिश्चित किया जाए. केंद्र और राज्य सरकार प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए राज्यपाल बागडे ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले, इसके लिए अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. प्रत्येक पात्र किसान सब्सिडी और अन्य योजनाओं के तहत पंजीकृत हो.

राज्यपाल ने कहा कि मनरेगा में व्यक्तिगत लाभ के कामों के साथ सार्वजनिक लाभ के कार्य भी हों। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं. स्कूलों में चारदीवारी, शौचालय निर्माण के साथ यहां की स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप अन्य कार्य स्वीकृत किए जाएं. राज्यपाल बागडे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आवास प्लस योजना, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद और विधायक निधि के तहत स्वीकृत कार्य समय पर पूरे हों। इन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए.

बड़े गांवों के सीवरेज और ड्रैनेज सिस्टम तैयार हों

राज्यपाल ने कहा कि जिले के बड़े गांवों में आवश्यकतानुसार सीवरेज और ड्रैनेज सिस्टम बनाने के प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भिजवाएं. घर-घर कचरा संग्रहण से खाद निर्माण जैसे कार्य प्रारम्भ हों, जिला परिषद इस पर विशेष ध्यान दें.

सीमा के आसपास के क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ें

राज्यपाल ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी यातायात व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पुरानी हो चुकी सड़कों के मरम्मत का कार्य नियमित हों. सीमांत क्षेत्र के आस-पास के इलाके राज्य व राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडें, इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भिजवाए जाएं. सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास के लिए विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे कि वहां के निवासी स्वयं को समावेशी अनुभव करें.

जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा करते हुए राज्यपाल बागडे ने कहा कि यह केंद्र सरकार का अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है. हर घर तक पर्याप्त पेयजल सुचारू रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए बकाया रहे गांवों में प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित तिथि तक काम पूरा कर लिया जाए.

बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, सौर ऊर्जा, खनन, पशुपालन सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई. राज्यपाल ने कहा कि इस रेगिस्तानी क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए वर्षा जल संचयन और संग्रहण पर काम हो, संबंधित विभाग इसके लिए स्थानीय लोगों को भागीदार‌ बनाते हुए कार्य करे. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जलग्रहण घटक) के चयनित गांवों में वर्षा जल संरक्षण के काम माडल रूप में हों, जिससे अन्य लोगों को भी इस के लिए प्रेरणा मिले.

राज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र में नए उद्योग धंधों के विस्तार पर काम किया जाए, जिससे यहां रोजगार की नई संभावनाएं बनें. उन्होंने पाक विस्थापितों को नियमानुसार नागरिकता, मतदान का अधिकार सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. बैठक में जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : नगरीय निकाय उपचुनाव, नगर निगम बीकानेर के वार्ड 3 में 5 सितम्बर को होगा मतदान, संबंधित वार्ड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Next: बीकानेर : राज्यपाल ने बीएसएफ की साँचू पोस्ट का किया निरीक्षण, जवानों से किया संवाद, कहा – जवानों के राष्ट्र प्रेम और सीमाओं पर मुस्तैदी के हौसले को प्रणाम

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.