Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • सरगर्मी से तांत्रिक की तलाश में जुटी बीकानेर पुलिस, जल्द होगा खुलासा – एसपी कावेन्द्र सिंह सागर
  • Uncategorized

सरगर्मी से तांत्रिक की तलाश में जुटी बीकानेर पुलिस, जल्द होगा खुलासा – एसपी कावेन्द्र सिंह सागर

charlineraj_admin June 14, 2025 1 minute read
bikaner-sp-1

बीकानेर जिले के खाजूवाला कस्बे में शुक्रवार को तंत्र-मंत्र से रुपये दोगुना करने का लालच देकर एक तांत्रिक ने फांसा और नशीली दवा खिलाकर तीन व्यक्तियों की जान ले ली, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. शातिर तांत्रिक ने इस दौरान 7 लोगों को हलवे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और दुगुने करने के लिए लाए गए 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. इस दौरान एक की तो खाजूवाला में ही मौत हो गई और दो को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यही नहीं तांत्रिक के साथ आए अजमेर के दो अन्य लोगों के शव बीकानेर से 15 किमी पहले शोभासर के पास खेत में मिले. घटना की शुरुआत खाजूवाला के वार्ड नंबर 16 से हुई. तांत्रिक समेत तीन फरार हैं. यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि “जल्दी अमीर बनने का सपना” अक्सर जहर साबित होता है। अंधविश्वास, लालच और अनजान व्यक्तियों पर भरोसे से बचना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है. ‘दोगुना पैसा’ महज धोखे की बुनियाद होता है.

पुलिस के मुताबिक, राजेन्द्र पूनिया ने 45 लाख रुपये, वहीं गफार ने पांच लाख रुपये दिए थे. बचे दोनों भुक्तभोगियों की मानें, तो नशीला हलवा 7 लोगों ने खाया. एक की खाजूवाला में और दो के शव शोभासर के पास मिले. तांत्रिक और दो अन्य का पता नहीं चल सका है. जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू व सीओ अमरजीत चावला के नेतृत्व में 9 विशेष टीमें आरोपियों की तलाश के लिए गठित की गई हैं. मुख्य आरोपी तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए अजमेर सहित अन्य जिलों में भी दबिशें दी जा रही हैं. एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने कहा है कि जांच में तेजी के लिए 9 टीमें गठित की गई है. वारदात के बाद से गायब तांत्रिक एम. शिवा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ-साथ तकनीकी रूप से पड़ताल कर रहे हैं. जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा.

यह था पूरा मामला

खाजूवाला के वार्ड 16 के निवासी गफार खां की अजमेर निवासी शैतानसिंह से जान-पहचान थी. शैतान सिंह बुधवार को अपने चाचा के लड़के विक्रम सिंह, एक तांत्रिक व तीन अन्य को साथ लेकर खाजूवाला आया. शैतान सिंह के साथ आए व्यक्तियों में से एक ने खुद को तांत्रिक बताते हुए “रुपये दोगुने” करने का दावा किया और स्थानीय व्यक्ति गफार खां व उसके साथियों को जाल में फंसा लिया. यह गिरोह पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय था. अजमेर निवासी शैतान सिंह ने स्थानीय निवासी परिचित गफार से तांत्रिक और दूसरे लोगों को मिलवाया. गफार से 50 हजार लिए और गफार को एक लाख लौटाए. फिर एक लाख लेकर दो लाख लौटाए. विश्वास जमाने के बाद गफार खां, सलमान खां और राजेन्द्र पूनियां से 50 लाख रुपये मंगवाए. इसके बाद गुरुवार रात को तांत्रिक ने तंत्र विद्या के नाम पर वहां मौजूद गफार, गफार के बेटे सलमान, राजेन्द्र पूनिया, शैतानसिंह, विक्रम सिंह व दो अन्य को हलवे में नशीली गोलियां खिला दीं.

शुक्रवार सुबह जब गफार, सलमान, राजेन्द्र, शैतानसिंह व विक्रम सिंह को होश आया, तब तक आरोपी तांत्रिक समेत तीन लोग वहां से जा चुके थे. गफार की हालत गंभीर थी. पीबीएम जाते समय उसकी मौत हो गई. दूसरे साधन से अस्पताल की ओर जाते शैतान सिंह व विक्रम की तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो शोभासर के पास उतर गए. वहीं बहोश हो गए और उनकी भी मौत हो गई. राजेन्द्र की हालत चिंताजनक बनी हुई, जिसे परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं. गफार खां ने गुरुवार को ही तांत्रिक के कहने पर अपने परिवार को घर से बाहर भेज दिया था, यह कहते हुए कि जमीन सौदे के लिए कुछ लोग आ रहे हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर ने किया कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का किया स्वागत, साथ ही रखी मांगें
Next: किसान को रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठाया और बदमाशों ने कर डाली लूट !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि, बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
  • अधिवक्ता पीर जफर शाह बने बीकानेर कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
  • कम किराये का झांसा देकर लूट करने के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस ने वारदात का 6 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को दबोचा, ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को बनाता था शिकार, पहले से 10 मामले दर्ज

You may have missed

WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 7.37.11 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 5.34.44 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन

charlineraj_admin July 16, 2026
748700945_1518657023330947_43706190915002427_n
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.