Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n

बीकानेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मुलाकात कर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रात्रि 8 बजे के बाद सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं एवं गंभीर अवस्था के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रात्रि 8 बजे के बाद सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार गंभीर मरीजों को जांच के लिए पीबीएम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग स्थित 22 नंबर कक्ष तक जाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है और उपचार में भी देरी होती है.

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ करने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ एवं संसाधनों की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आपातकालीन मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार मिल सके. उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से आमजन को राहत मिलेगी और सरकारी चिकित्सा सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा.

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि विषय का परीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका एवं आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की प्रेस वार्ता
Next: PBM से राहतभरी खबर, स्वस्थ होकर प्रसूता राहिला डिस्चार्ज, दूसरी प्रसूताएं भी तेजी से हो रही रिकवर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी
  • बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती

Recent Posts

  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी
  • बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती
  • राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे, नोटिफिकेशन जारी, एनओसी और भूखंडों की प्रक्रिया समेत सभी कार्यों का रास्ता साफ़, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक बंसल से पचीसिया ने की चर्चा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के तहत ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का होगा अनावरण
  • स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40वाँ स्थापना दिवस समारोह और डॉ. के. एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित, विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाएं विश्वविद्यालय : राज्यपाल हरि भाऊ बागडे
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
  • हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.28.49 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.