Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • श्रीडूंगरगढ़ में प्रजापति समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, पशुपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री कुमावत और श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष टाक रहे मौजूद, शिक्षा पर टिका है किसी समाज का भविष्य – मंत्री कुमावत
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

श्रीडूंगरगढ़ में प्रजापति समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, पशुपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री कुमावत और श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष टाक रहे मौजूद, शिक्षा पर टिका है किसी समाज का भविष्य – मंत्री कुमावत

charlineraj_admin October 26, 2025 1 minute read
571209541_122200142396325572_8258295537982444736_n

‘किसी भी समाज का भविष्य शिक्षा पर टिका है. शिक्षित व्यक्ति ही समाज का मार्गदर्शन कर सकता है. कोई भी समाज, शिक्षा से ही प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है.’ पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीडूंगरगढ़ स्तरीय प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में यह उद्गार व्यक्त किए. प्रजापति समाज के छात्रावास स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने प्रजापति समाज को एक मंच पर लाने के लिए आयोजकों का आभार जताया.

उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए, जमाने के साथ चलने के लिए बेटियों को भी उच्च शिक्षित करना होगा. मशीनी युग में उच्च और तकनीकी शिक्षा की कमी रहेगी तो समाज पिछड़ा रह जाएगा. समाज के पुरोधा समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें. कुमावत ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने वाले युवा समाज के अन्य युवाओं का मार्गदर्शन करें, उन्हें बताएं कि किस प्रकार वे तैयारी करें ? जिससे वे मंजिल तक पहुंच सकते है.

मंत्री कुमावत ने गुरू द्रोण व एकलव्य और रामायण के कथा प्रसंगों का वर्णन किया. मंत्री कुमावत ने समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयास करने की बात कही. उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही. मंत्री कुमावत ने मोबाइल वेटरनरी सुविधा के तहत 1962 पर एक कॉल पर पशुपालकों को चिकित्सा मिलने, सब्सिडी पर गाय को 70 रुपए में टीका लगाकर गर्भाधान करवाने, देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहे यात्रा लाभ के बारे में जानकारी दी.

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे श्रीयादे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक ने समाज के बच्चों और युवाओं को संकल्प के साथ तैयारी करने और प्रशासनिक सेवाओं में आने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होने की बात कहते हुए राजनीति, सरकारी नौकरियों व समाजसेवा में नाम कमाने की प्रेरणा दी. विशिष्ट अतिथि चंपालाल गेधर ने भी समारोह को संबोधित किया एवं सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी व समाज को राजनैतिक रूप से जागरूक होने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में एड. अशोक कुमार बोबरवाल, न्यायिक अधिकारी उर्मिला मारवाल, राधेश्याम काम्या सीकर, कुम्हार महासभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष मूलचंद बोरावड़ ने भी विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ के जयचंदलाल अडावलिया ने की एवं कार्यक्रम संरक्षक गणेशमल बावनीवाल रहे. प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल, संरक्षक विजयकुमार अडावलिया, उपाध्यक्ष मोहनलाल मीणोठिया, मंत्री रामचंद्र छापोला, कोषाध्यक्ष नारायण लखेसर, विशिष्ट कार्यकर्ता रमेश बासनीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 12वीं एवं उच्च स्तरीत शिक्षा परीक्षाओं में उच्च नम्बर प्राप्त करने वाले एवं सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाली समाज की 150 से अधिक युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन श्री विशाल स्वामी ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भुट्टों के बास में पुलिस की छापेमारी, 35 जने गिरफ्तार, 28 बाइक व एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त !
Next: टैक्सी चालक का हेलमेट चालान काटने के मामले में बीकानेर ट्रैफिक पुलिस की सफाई, कहा – तकनीकी खामी से हुआ ऐसा, साथ ही कई बार हो जाती है मानवीय भूल भी, अब कर दिया है शुद्धिकरण

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.